इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की टीम ने कैरेबियाई टीम को दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 184 रनों के विशाल अंतर से हरा कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप कर दिया है। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 64 रनों से जीता था।
सचिन तेंदुलकर ने कंगारूओं से पार पाने के लिए विराट बिग्रेड को दिया ये जीत का मंत्र
दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 508 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 111 और दूसरी पारी में 213 रन ही बना पाई। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम ने दूसरा मैच एक पारी और 184 रनों से जीत लिया। बांग्लादेश की ओर से इस मैच में की पहली पारी में महमुदउल्ला ने सर्वाधिक 136 रन बनाएं।
मेंहदी हसन ने इस मैच में 12 विकेट चटकाए उसके लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए शाकिब अल हसन को मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। आपको बता दें कि यह बांग्लादेश की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। बांग्लादेश ने टेस्ट इतिहास में पहली बार किसी टीम को पारी के अंतर से हराया। बांग्लादेश के लिए सीरीज में विपक्षी टीम के सभी 40 विकेट उसके स्पिनर्स ने लिए।