पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है.
स्टेन ने पोलक के 421 विकेट को छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इस मैच के पहले दिन पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 422वां विकेट हासिल किया है. साथ ही वह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गये है. डेल स्टेन ने शॉन पोलक को पीछे छोड़ा है.
शॉन पोलक ने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए 108 टेस्ट मैचों में 421 विकेट हासिल किये थे, लेकिन डेल स्टेन ने अपने 89वें मैच में ही 422 विकेट लेने की शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है.
यहाँ देखें डेल स्टेन के 422वें विकेट का वीडियो

#SAvPAK This is how it happened #DaleSteyn taking his 422 test wicket for South Africa, making him South Africa’s most successful and leading wicket taker. @DaleSteyn62 @EWNsport @simmiareff #ProteaFire #Pakistan. @OfficialCSA @SuperSportTV @tumisole @AshrafGarda pic.twitter.com/cGONLV7Co7
— iFaizel (@FaizelPatel143) December 26, 2018
डीविलियर्स ने भी दी बधाई

एबी डीविलियर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा,
“डेल स्टेन हम आपकों सलाम करते है. आप क्या इंसान हैं और क्या खिलाड़ी है. सबसे अच्छा है, कि आप सुपरस्पोर्ट पार्क में खेल रहे हैं, जहां सब कुछ शुरू हुआ! लीजेंड को बधाई”
Dale Steyn, we salute you! What a man, what a player. Fitting that “Simply the best” is playing at Supersport Park, where everything started! Congrats legend @DaleSteyn62
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) December 26, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : डेल स्टेन ने शॉन पोलक के 421 विकेट को छोड़ा पीछे, डीविलियर्स ने दी इस अंदाज में बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.