Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- डेल स्टेन के 422वां विकेट लेते ही उनके साथी कगिसो रबाडा ने कंधे पर उठा लगाई दौड़, भावुक हुए स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बुधवार को अपने नाम एक नायाब उपलब्धि हासिल की। बुधवार सो सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ डेल स्टेन ने अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले और कोई गेंदबाज नहीं कर सका।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने डेल स्टेन

पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे के दिन शुरू हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में शुरू हुआ। इस मैच में डेल स्टेन से एक बड़ी उम्मीदें थी।

स्टेन ने इन उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पारी के 7वें ही ओवर में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान को स्लिप में खड़े डीन एल्गर के हाथों कैच कराकर अपने देश के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

पाकिस्तान के खिलाफ 422वां टेस्ट विकेट लेकर शान पोलाक को छोड़ा पीछे

डेल स्टेन ने अब अपने नाम टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 422 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस तरह से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से शान पोलाक के 421 टेस्ट विकेट को पछाड़ दिया।

अपनी रफ्तार के लिए खास पहचान बना चुके डेल स्टेन के लिए ये राह इतनी आसान नहीं थी। इस राह में उन्होंने कई तरह की मुश्किल झेली क्योंकि स्टेन को अपने करियर में आखिरी के कुछ सालों में चोट से जूझना पड़ा।

कगिसो रबाडा ने स्टेन के विकेट लेते ही अपने कंधे पर उठा ऐसे दिया सम्मान

इन तमाम चोटों से पार पाते हुए उन्होंने अपनी 35साल की उम्र में एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी की और वापसी के साथ ही उन्होंने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने का गौरव हासिल किया।

डेल स्टेन ने जैसे ही फखर जमान को आउट किया तुरंत बाद ही उनके साथी गेंदबाज कगिसो रबाडा ने डेल स्टेन को सम्मानपूर्वक अपने कंधों पर उठा लिया। ये पल वाकई में एक बहुत ही रोमांचित पल था।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- डेल स्टेन के 422वां विकेट लेते ही उनके साथी कगिसो रबाडा ने कंधे पर उठा लगाई दौड़, भावुक हुए स्टेन appeared first on SportzWiki Hindi.