Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेलबर्न में अगर ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उतरता हैं मैदान में, तो तोड़ देंगा ये 45 साल पुराना रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच 26 दिसंबर बुधवार को बॉक्सिंग डे मैच का आयोजन होने वाला है। बुधवार को शुरू हो रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। मेलबर्न में खेले जाने वाला ये मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। क्योंकि दोनों टीमों ने अभी तक एक—एक मैच जीतकर बराबरी पर है।

इसी बीच आपको बता दें कि कंगारू टीम के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज एरोन फिंच दूसरे टेस्ट मैच में लगी चोट से उभर चुके है और इस दौरान उन्होंने साफ जाहिर कर दिया हैं कि वो मेलबर्न में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि अगर फिंच मेलबर्न में बल्लेबाजी करने उतरते है तो 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

आपको बता दें कि एरॉन फिंच अगर मेलबर्न (एमसीजी) में मार्कस हैरिस के साथ ओपन करने आते हैं तो एक रिकॉर्ड बना लेगे। ये दोनों बल्लेबाज विक्टोरियो के लिए ओपनिंग करते नजर आते है। फिंच और मार्कस हैरिस दोनों विक्टोरियो से ही आते है। इससे पहले ये रिकॉर्ड साल 1973 में बना था। जब पॉल शेहन और कीथ स्टेकपोल ने एमसीजी टेस्ट में इस विक्टोरियन जोड़ी ने एमसीजी में ओपनिंग की थी। आपको बता दें कि फिंच के पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की गेंद अंगूली में लगने से कुछ परेशानी हुई थी। लेकिन फिंच अब एकदम फिट है और नेट पर पसीना बहा रहे है।विराट एंड कंपनी के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब 70 सालों से कंगारू धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज बहुत अहम है। भारत ने पहला मैच 31 रनों से वहीं, कंगारू टीम ने दूसरा टेस्ट मैच 146 रनों से जीता है।