Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बल्लेबाज के बतौर ओपनर मैदान पर उतरते ही टूट जाएगा 45 साल पुराना रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से मेलबर्न मे तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के चोटिल सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को भी टीम में शामिल किया गया है।

बेनक्रोफ्ट ने किया बड़ा खलासा, डेविड वार्नर पर लगाया ये बड़ा आरोप

आरोन फिंच बॉक्सिंग डे टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ सकते हैं। अगर आरोन फिंच ओपनिंग करने उतरते हैं तो वो 45 साल पुराना एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे।

फिंच के मेलबर्न में बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरते है तो वर्ष 1973 के बाद ये पहला अवसर होगा जब विक्टोरिया के दोनों सलामी बल्लेबाज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पारी की शुरुआत करेंगे।

2018: इन बल्लेबाजों ने इस साल क्रिकेट मैदान में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, टॉप में हैं ये दिग्गज

फिंच के साथ-साथ कंगारू टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस भी विक्टोरिया से ही आते हैं। इससे पहले वर्ष 1973 में एमसीजी टेस्ट में पॉल शेहन और कीथ स्टेकपोल की जोड़ी आखिरी विक्टोरियन सलामी जोड़ी थी जिसने इस मैदान पर पारी की शुरुआत की थी।

मयंक अग्रवाल ने डेब्यू मैच में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने पहले इंडियन खिलाड़ी

आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार मैचों में 267 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन रहा है। जबकि मार्कस हैरिस दो मैचों में 142 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70 रन है।