Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युपी योद्धा ने पटना पाइरेट्स को 47-31 से हराया

पंचकुला
प्रशांत कुमार राय (10 अंक) और आजाद सिंह (आठ अंक) के शानदार खेल के दम पर यूपी योद्धा ने प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र के मैच में रविवार को यहां गत चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 47-31 से मात दी। पटना के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल के लिये यह काफी निराशाजनक मैच रहा जो सिर्फ दो अंक जुटा सके। मंजीत ने हालांकि टीम के लिए 10 अंक जुटाए लेकिन वह यूपी योद्धा को टक्कर देने के लिए काफी नहीं था। दोनों टीमें प्लेआॅफ में क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई है। मैच के शुरूआती 10 मिनट में मुकाबला 9-9 से बराबर था लेकिन मध्यांतर तक यूपी योद्धा ने अपनी बढ़त को 22-17 कर ली। मध्यांतर के बाद टीम ने और आक्रामक रूख अपनाया और 47-31 से जीत दर्ज की।