भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले सत्र में भारतीय टीम पिछड़ रही थी, लेकिन लंच के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को चलता कर दिया है. बुमराह,उमेश यादव और हनुमा विहारी के खाते में एक-एक विकेट आया. बता दें, भारतीय टीम इस मैच में चार तेज गेंदबाज के साथ उतरी है.
मार्कस हैरिस को हनुमा विहारी ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया
BOOM strikes! Gets the 1st for #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/tYJabfWREn
— BCCI (@BCCI) December 14, 2018
मार्कस हैरिस (70, 141 गेंदों में) को हनुमा विहारी ने अपनी फिरकी में फंसाया और अजिंक्य रहाणे ने कैच पकड़ा. 134 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना तीसरा विकेट गंवाया. उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा (5) को पवेलियन लौटाया, विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कैच लपका. 130 रनों पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा. रोहित शर्मा की चोट की वजह से इस मैच में हनुमा को जगह मिली है.
यहाँ देखें वीडियो
That's done a bit!
Watch live via Kayo here: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/osacWodOwl
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
विहारी की गेंद हो गई बाउंस
हनुमा विहारी पार्ट टाइम स्पिनर है. उनकी गेंद को हैरिस समझ ही नहीं पाए गेंद अचानक गिर के बाउंस हो गई.बता दें, हनुमा ने इससे पहले भी अपने पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपना पहला मैच इंग्लैंड के सरजमी पर खेला था. इस मैच में भी विहारी ने 3 विकेट झटके थे.
Delightful driving from Marcus Harris!
Watch live via Kayo: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/zoBZ0bJe4x
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
ऑस्ट्रेलिया को मिली थी शानदार शुरुआत
हैरिस और फिंच की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी. हैरिस ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक (90 गेंदों में) जमाया. इससे पहले एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 26-26 रनों की पारी खेली थी. पर्थ में पैदा हुए हैरिस ने नए ऑप्टस स्टेडियम में पहली फिफ्टी लगाने की उपलब्धि हासिल की.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई हुई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: 48.2 ओवर में ‘हनुमा विहारी’ ने किया कुछ ऐसा छा गया ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.