Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार नजदीक देख विराट कोहली ने भारतीय प्रशसंको की मदद से चली ये चाल और मिल गये 4 विकेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चल रहा है. इस मैच में विराट कोहली एक बार फिर से चर्चा में है. आप को जानकार हैरानी होगी कि इस बार विराट कोहली अपने शतक की वजह से चर्चा में है. बल्कि इसी और वजह से चर्चा में है. वहीं आप को बता दें कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में यादगार शतक लगया है. हालांकि उनकी पारी के बाद भी भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 43 रन पिछड़ गया है.

मैदान पर ये हरकत करते देखे गए विराट कोहली 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में टीम इंडिया के गेंदबाज़ काफी अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे थे. इस दौरान कई बार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ भी बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे थे. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दर्शक अपने खिलाड़ियों को उत्साहित करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों को भी इशारा करना नही छोड़ा. एक समय भारत एक विकेट के लिए तरस रहा था, जैसे ही विराट ने दर्शको की मदद ली दिन का खेल खत्म होने तक भारत की झोली में 4 विकेट थे.

इस दौरान विराट कोहली बार बार दर्शकों से और ज्यादा शोर मचाने को कह रहे थे. जिसके बाद टीम इंडिया के दर्शकों ने उन्हें भी निराश नही किया और लगातार टीम इंडिया का समर्थन किया.

विराट कोहली ने रच दिया आज इतिहास 

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वह मुकाम हासिल किर लिया, जो 141 साल के क्रिकेट इतिहास में कोई भी नहीं कर सका है. उन्होंने पैट कमिंस के 20वें ओवर में जैसे ही एक रन लिया, वैसे ही उनके 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2600 रन पूरे हो गए.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2017 में 2818 रन बनाए थे. इस तरह वे दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने लगातार दो साल (कैलेंडर ईयर) इंटरनेशनल क्रिकेट में 2600 से अधिक रन बनाए हैं.

विराट कोहली ने 2018 में 14 वनडे, 10 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने 14 वनडे में 133.55 की औसत से 1202 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक शामिल हैं. इसी तरह उन्होंने 10 टी20 मैचों में 30.14 की औसत से 211 रन बनाए हैं. वे अभी साल का 12वां टेस्ट खेल रहे हैं. वे इस मैच से पहले 11 मैचों में 1100 रन बना चुके थे. इस तरह उन्होंने जैसे ही इस मैच में 87वां रन लिया, वैसे ही उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल रन 2600 हो गए.

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत की हार नजदीक देख विराट कोहली ने भारतीय प्रशसंको की मदद से चली ये चाल और मिल गये 4 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.