Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल ऑक्शन के ठीक एक दिन पहले इन 4 खिलाड़ियों को भी मिली नीलामी में जगह, एक है दिग्गज खिलाड़ी

विश्व क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीगों मे से एक इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का ऑक्श आज यानि मंगलवार को होने जा रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने वाले इस ऑक्शन को लेकर सभी फ्रेंचाइजी के साथ ही इसमें शामिल खिलाड़ी भी तैयार हैं।

ऑक्शन के लिए 4 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने किया फिर से शामिल

आईपीएल-12 के ऑक्शन के ठीक 24 घंटों पहले बीसीसीआई ने इसको लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में 4 और खिलाड़ियों को शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने सोमवार को आईपीएल की फ्रेंचाइजी की ओर से गई अपील को मानते हुए 346 रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में 4 और खिलाड़ियों को जोड़ा है जिसके बाद अब 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जिसमें इंग्लैंड के ओएन मोर्गन, रिले मेरडिथ, प्रणव गुप्ता और मंयक डागर को शामिल किया है।

ओएन मोर्गन सहित इन 3 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए किया शामिल

आईपीएल-12 की नीलामी को लेकर कुल 1003 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने कुछ दिनों बाद इनमें से 346 खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी के कहने पर छटनी की।

आईपीएल नीलामी में ये 346 खिलाड़ी शामिल थे जिसमें इंग्लैंड की सीमित ओवर के कप्तान ओएन मोर्गन को शामिल नहीं किया था, जो बहुत ही चौंकाने वाला था। लेकिन अब फ्रेंचाइजी की अपील पर बीसीसीआई ने मोर्गन को 2 करोड़ की बेस प्राइज के साथ शामिल कर दिया है। तो वहीं रिले मेडरिथ 40 लाख, प्रणव गुप्ता और मयंक डागर का आधार मूल्य 20-20 लाख रूपये रखा गया।

ओएन मोर्गन जैसे बड़े खिलाड़ी को पहले नहीं दी थी ऑक्शन में जगह

इन चारों खिलाड़ियों को शामिल करने के पीछे फ्रेंचाइजी के द्वारा बीसीसीआई को किया गया अनुरोध है। मोगर्न जैसे बड़े खिलाड़ी को पहले नीलामी की लिस्ट में जगह नहीं दी थी।

Morgan said, "We dominated all departments

वैसे इसका एक बड़ा कारण है भी हो सकता है कि ओएन मोर्गन जिस टीम का हिस्सा बनेंगे वो 2 मई को अपनी फ्रेंचाइजी को छोड़ अपने वतन विश्व कप की तैयारी को लेकर लौट जाएंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल ऑक्शन के ठीक एक दिन पहले इन 4 खिलाड़ियों को भी मिली नीलामी में जगह, एक है दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.