Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने संन्यास की घोषणा के बाद दोबारा की मैदान पर वापसी और रच दिया इतिहास

क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाले हर खिलाड़ी का सपना होता हैं कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट खेले। लेकिन ये जरुरी तो नहीं कि आपका देखा हुआ हर सपना सच हो जाये। बता दे क्रिकेट की दुनिया में कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं।

जिन्होंने पहले तो संन्यास की घोषणा कर दी, लेकिन बाद में वापसी कर इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त सफलता प्राप्त की हैं। तो आइये आज जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाडियों के बारे में जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास के बाद वापसी कर बेहतरीन सफलता अपने नाम की हैं।

इमरान खान


इस कड़ी में पहला नाम आता हैं इमरान खान का। बता दे इन्होंने 1987 विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था। लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक, इमरान को फिर से क्रिकेट की पिच पर देखना चाहते थे।

वहीं क्रिकेट के दर्शक तो लगातार उनकी वापसी के लिये प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद इमरान ने 1992 विश्व कप से टीम में अपनी वापसी दर्ज कराई। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने धमाकेदार वापसी कर अपनी टीम को भी ऐतिहासिक जीत दिलाई।

बता दें इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने क्रिकेट में अपनी वापसी 39 साल की उम्र में की थी।

केविन पीटरसन


इंग्लैंड की मीडिया के मुताबिक, इस खिलाड़ी को आधुनिक युग का महान बल्लेबाज माना जाता हैं। लेकिन इस खिलाड़ी के खेल आंकड़े इस बात को सच साबित भी करते हैं। लेकिन इस खिलाड़ी के साथ एक नकारात्मक बात भी जुड़ी हुई है और वो हैं उनके आए दिन के विवाद।

बता दें इस खिलाड़ी को 2011 के दौरान टीम के कोच पीटर मूर्स से अनबन के कारण सीमित ओवर वाले क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वही इस खिलाड़ी ने वन-डे क्रिकेट में 1000 और 2000 रन के आंकडे़ को सबसे जल्दी छू लिया था।

लेकिन इसी के साथ इस खिलाड़ी ने संन्यास के कुछ महीने बाद ही वापसी की घोषणा कर दी थी। इस खिलाड़ी ने टीम में अपनी वापसी दर्ज करते हुए तीनों फाॅर्मेट में इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था। कुछ समय बाद ये एक बार फिर से विवादों में आये। जिसके चलते इन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

जावेद मियांदाद


पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक छह विश्व कप खेलने वाले जावेद मियांदाद के प्रोफाइल में क्रिकइंफो वेबसाइट ने लिखा है कि, ये खिलाड़ी पाकितान का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ये क्रिकेट की दुनिया के ऐसे खिलाड़ी हैं।

जिन्होंने संन्यास के महज कुछ समय बाद ही टीम के अंदर अपनी वापसी दर्ज कराई थी। बता दे इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गुजारिश से की थी।

शाहिद अफरीदी


पाकिस्तान के इस खिलाड़ी का नाम सबसे बेहतरीन खिलाड़ी की सूची में लिया जाता हैं। बता दें ये एक बार नहीं बल्कि दो -दो बार ताव में आकर क्रिकट को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन इन्होंने फिर से बोर्ड के साथ समझौता करके इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली।

खिलाड़ी को 2010 के दौरान टेस्ट कप्तान बनाया गया था। एक मैच को लीड करने के बाद इन्होंने दूसरे मैच में अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। लेकिन 2011 के दौरान इस खिलाड़ी ने एक बार फिर से टीम में अपनी वापसी दर्ज कराई थी।

लेकिन कोच वकार यूनिस से मतभेद के बाद इन्होने फिर से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। जिसके बाद इस खिलाड़ी को बार -बार संन्यास की घोषणा और वापसी की घटनाओं की वजह से वसीम अकरम और इमरान खान की आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 4 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने संन्यास की घोषणा के बाद दोबारा की मैदान पर वापसी और रच दिया इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.