Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेलबर्न टेस्ट मैच जीतते ही टीम इंडिया ने बनाया यह विश्व रिकॉर्ड, इससे पहले 4 देश कर चुके हैं ये कारनामा

आपको बता दें कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को मेलबर्न टेस्ट मैच में हरा दिया है। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से बढ़त बना ली है। साल 2018 का अंत टीम इंडिया ने अपनी जीत के साथ किया है। भारत ने रविवार को आस्ट्रेलिया को 137 रनों से हरा दिया था।

इसी जीत के साथ इंडियन क्रिकेट टीम विश्व की टॉप 5 टीमों में शुमार करने लगी है। बता दें कि भारत 150 टेस्ट मैच जीतने वाला पांचवां देश बन गया है। जबकि इससे पहले आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ऐसा कारनामा कर चुके हैं। टेस्ट मैचों में भारत की यह 150वीं जीत थी।

भारतीय टीम द्वारा टेस्ट मैच जीतने की संख्या व क्रम

अफगानिस्तान-एक मैच, आस्ट्रेलिया-28 मैच
बांग्लादेश- 9 मैच, इंग्लैंड-26 मैच
पाकिस्तान- 9, न्यूजीलैंड के खिलाफ-21 मैच
श्रीलंका-20 मैच, वेस्टइंडीज-20 मैच
दक्षिण अफ्रीका -11 मैच, जिम्बाब्वे- 7 मैच
जबकि इंग्लैंड ने 364, दक्षिण अफ्रीका ने 162, आस्ट्रेलिया ने अब तक 384 तथा वेस्टइंडीज ने 171 मैच जीते हैं।

गौरतलब है कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 116 अंक के साथ भारत पहले पायदान पर मौजूद है, जबकि 108 अंक के साथ इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। अभी हाल में न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 423 रन के विशाल अंतर से हराया। इसलिए 107 अंक के साथ भारत और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि 106 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर खिसक गया है।



Herald