Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इसी साल टेस्ट दर्जा हासिल करने वाली आयरलैंड की टीम अगले साल विश्व कप से पहले करेगी इन 4 टीमों की मेजबानी

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल मध्य में आईसीसी क्रिेकेट विश्व कप होने जा रहा है। इस विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड के पड़ोस आयरलैंड में विश्व कप में भाग लेने वाली चार टीमें खेलती नजर आएंगी। यानि 4 टीमों जो विश्व कप में भाग लेंगी वो टीमें आयरलैंड का दौरा करेंगी।

आयरलैंड की टीम अगले साल विश्व कप से पहले करेगी कई टीमों की मेजबानी

अगले साल विश्व कप से ठीक पहले आयरलैंड के दौरे पर इंग्लैंड, अफगानिस्तान, विंडीज और बांग्लादेश की टीमें जाएंगी। इन टीमों के साथ ही आयरलैंड के खिलाफ उनकी सरजमीं पर जिम्बाब्वे की टीम भी खेलेगी जो विश्व कप में क्वालिफाई होने से बाल-बाल बच गई।

आयरलैंड की टीम ने इसी साल आईसीसी से टेस्ट चैंपियनशिप की मान्यता हासिल की। आयरलैंड ने इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

आयरलैंड की टीम विश्व कप में खेलने वाली 4 टीमों के खिलाफ खेलेगी मैच

ये साल आयरलैंड की टीम के लिए बहुत ही खास रहा है जिसमें उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट का डेब्यू तो कर लिया और साथ ही अब वो इतनी टीमों की मेजबानी करने जा रही है। आयरलैंड की टीम 3 मई से 13 जुलाई के बीच अपने देश में 16 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

आयरलैंड में होने वाले इन मैचों को लेकर क्रिकेट आयरलैंड के कार्यकारी वॉरेन डिओटर्न ने कहा कि

“साल 2018 का साल आयरिश क्रिकेट के लिए कई तरह से सफल रहा है। 2019 में भी हमारे खेल मे एक और महत्वपूर्ण साल बनने जा रहा है। अगले सीजन में हम पांच पूर्ण सदस्य देशों की मेजबानी करेंगे। कई टीमों ने कई सालों से यहां क्रिकेट नहीं खेला है।”

कुल 16 मैच में आयरलैंड करेगी मेजबानी

वॉरेन डिओटर्न ने आगे कहा कि

“हम कुल मिलाकर डबलिन में 8 मैच खेलेंगे और वहीं उत्तरी आयरलैंड में 8 मैचों की मेजबानी करेंगे। इनके लिए हमारे 4 मैदानों को चुना गया है। मालहाइड में पांच मैच खेलने हैं, क्लॉन्टॉर्फ में तीन मैच, स्टॉर्मोंट में पांच और पहले से ही तीन मैच फिक्चर्स हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इसी साल टेस्ट दर्जा हासिल करने वाली आयरलैंड की टीम अगले साल विश्व कप से पहले करेगी इन 4 टीमों की मेजबानी appeared first on SportzWiki Hindi.