Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई रॉकेट्स ने दिल्ली डैशर्स को 5-0 से हराया, प्रणॉय पर भारी पड़े वर्मा

मुंबई
मुंबई रॉकेट्स ने रविवार को यहां दिल्ली डैशर्स पर 5-0 से आसान जीत दर्ज करके प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। मुंबई के श्रेयांशी परदेशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया। विश्व में 201वें नंबर की श्रेयांशी ने महिला एकल में विश्व की नंबर 32 रूसी खिलाड़ी इवगेनिया कोस्तेसकाया को पहला गेम गंवाने के बाद 12-15, 15-8, 15-10 से हराया। ली योंग दाए और किम जीई जुंग ने पुरुष युगल में चे बियाओ और वांग सिजी को 14-15; 15-12; 15-9 से हराकर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद एंडर्स एंटोनसेन ने टॉमी सुगियार्तो 15-13; 15-7 से पराजित किया। भारत के दो स्टार शटलर समीर वर्मा और एचएस प्रणॉय के बीच मुकाबले भी सभी की निगाह थी। यह मैच समीर ने 15-14, 15-9 से जीता। मिश्रित युगल में भी मुंबई के ली योंग दाए और पिया जेबादिया ने जीत दर्ज की। उन्होंने ली चिया हसीन और मणिपोंग जोंगजीत-15-11-12 से हराया।