Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्वकप: मेजबान भारत ने कनाडा को 5-1 से रौंद कर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो

इंटरनेट डेस्क। शनिवार को मेजबान भारत ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में खेले गए कलिंगा मैदान में कनाडा की हॉकी टीम को 5—1 से रौंद कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय हॉकी अपने पूल सी में सात अंकों के साथ सबसे टॉप पर है।

भारतीय टीम ने कनाडा के विरूद्ध शुरू से ही मैच में पकड़ बनाकर रखी। मैच के 12वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्ट कॉर्नर कर टीम को 1—0 की बढ़त दिलाई। उसके बाद कनाडा के फ्लोरिस वान सन ने भी गोल दागा और टीम को बराबरी पर ला दिया। उसके बाद भारत के चिंग्लेसाना सिंह ने 46 मिनट में गोल कर भारत को 2—1 की बढ़त दिलाई। उसके बाद भारत ने लगातार कनाडा पर आक्रमण किया। 47वें मिनट में ललित उपाध्याय ने गोल कर टीम को 3—1 की बढ़त बना ​ली। उसके बाद भारत के अमित रोहिदास ने 51वें मिनट में और इस मैच में दूसरा गोल करने वाले ललित उपाध्याय ने 57वें मिनट में गोल कर टीम को 5—1 से विजयी बनाया। इसके साथ ही मेजबान भारत ने कनाडा को 5—1 से हराया।

अब आपको बता दें कि भारतीय टीम 13 दिसंबर को अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। आपको बता दें कि मेजबान भारत ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 5-0 से हराया था, उसके बाद भारत ने बेल्जियम के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ मैच खेला था। ललित उपाध्याय को मैच में शानदार दो गोल दागने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड दिया गया।