Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 बल्लेबाजों जिन्होंने 2018 में वनडे की किसी एक पारी में छक्कों और चौकों से बनाए सबसे ज्यादा रन

क्रिकेट में बल्लेबाजों का पलड़ा हमेशा भारी माना जाता है और साल दर साल यह बात साबित भी हुई है। इस साल एक बार फिर बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। टेस्ट क्रिकेट में जरुर गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वनडे और टी-20 मैचों में पूरी तरह बल्लेबाजों ने राज किया। टी-20 के आने के बाद से वैसे भी क्रिकेट में जमकर छक्के चौके लगने लगे हैं।

आज हम आपको 5 उन बल्लेबाजों के बारे में बताएँगे जिसने 2018 में वनडे पारी में छक्के चौके से सबसे ज्यादा रन बनाये।

5. कैलम मैकलियोड (स्कॉटलैंड)

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर किसी बड़े देश नहीं बल्कि स्कॉटलैंड के बल्लेबाज कैलम मैकलियोड का नाम आता है। मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में उन्हें 157 रनों की पारी खेली थी।

146 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने अफगानिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के सामने 23 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने अपने 157 रन में से 98 रन सिर्फ छक्के चौके से बनाये। वह वनडे क्रिकेट में अपनी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

4. रोहित शर्मा (भारत)

वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक बना चुके रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में 162 रनों की पारी खेली थी। 137 गेंदों की अपनी इस पारी में उन्होंने 20 चौके और 4 छक्के जड़े।

वह वनडे क्रिकेट में अपने चौथे दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन 162 रनों पर आउट हो गये। अपनी 162 रनों की पारी में उन्होंने 104 रन सिर्फ छक्के चौके से बनाये। इस मैच में भारत को जीत मिली थी।

3. रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)

फरवरी मार्च में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। चौथे मैच में इंग्लैंड ने कीवी टीम के सामने जीत के लिए 336 रनों का लक्ष्य रखा। रॉस टेलर ने अन्य बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

उन्होंने इस मैच में 147 गेंद पर 181 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में टेलर ने 17 चौके और 6 छक्के जड़े। यानी अपने 181 रनों में से उन्होंने 104 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बनाये।

2. रोहित शर्मा (भारत)

क्रिकेट के नए सिक्सर किंग के रूप में पहचान बना चुके रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में 152 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसी सीरीज के चौथे मैच में उन्होंने 162 रन भी बनाये थे।

अपनी 152 रनों की पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के जड़े थे। भारत ने इस मैच को अपने नाम किया और रोहित ने इस मैच में 108 रन सिर्फ छक्कों और चौकों से बनाये थे।

1. फखर जमान (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने इस साल वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली। फखर ज़मान वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज भी हैं।

ज़िम्बाब्वे के दौरे पर तीसरे मैच में उन्होंने 156 गेंद में 210 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 5 छक्के जड़े थे। इस पारी में उनके 126 रन सिर्फ छक्के और चौके से थे। इसी वजह से वह नंबर एक पर हैं।

The post 5 बल्लेबाजों जिन्होंने 2018 में वनडे की किसी एक पारी में छक्कों और चौकों से बनाए सबसे ज्यादा रन appeared first on SportzWiki Hindi.