आईपीएल नीलामी के लिए 346 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। इन खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसम्बर को जयपुर में होने वाली है। इस लिस्ट में कई ऐसे भी खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं जिन्होंने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद शायद नीलामी में इन खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिले। आज हम आपको भारतीय के ऐसे गेंदबाजों के बारे में बतायेंगे जिन्हें शायद कोई खरीददार नहीं मिले।
5. इरफ़ान पठान

इरफ़ान पठान एक समय भारतीय टीम के सबसे प्रमुख ऑलराउंडर थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी की शुरुआत तक की है। आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
उन्हें 2017 और 2018 की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। हालाँकि, 2017 में चोटिल खिलाड़ी की जगह उन्हें गुजरात की टीम में जगह मिल गयी थी लेकिन इस बार खरीददार मिलना मुश्किल लग रहा है।
4. विनय कुमार

कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजय कुमार का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह आरसीबी, मुंबई इडियंस और केकेआर टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पिछली नीलामी में केकेआर ने उन्हें एक करोड़ में खरीदा था।
वह शुरूआती मैचों में काफी महंगे साबित हुए। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। केकेआर ने अब उन्हें रिलीज भी कर दिया है और इस बार खरीददार मिलना मुश्किल ही है।
3. वरुण आरोन

झारखण्ड के तेज गेंदबाज वरुण आरोन को पिछली नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद उन्होंने हैरानी भी जताई थी। आईपीएल 2017 में वह किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे। उससे पहले आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये है लेकिन उन्हें शानदार फिर कोई खरीददार न मिले।
2. ईशांत शर्मा

भारतीय टेस्ट टीम के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को पिछली नीलामी में कोई खरीदने वाला नहीं मिला था। उससे पहले 2017 में अनसोल्ड रहने के बाद पंजाब ने उन्हें चोटिल मुरली विजय से रिप्लेस किया था। वह टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे लेकिन शायद आईपीएल में एक बार फिर उन्हें अनसोल्ड रहना पड़ सकता है।
1. अशोक डिंडा

अशोक डिंडा आईपीएल 2017 में पुणे सुपरजायंट्स टीम का हिस्सा थे। पहले ही मैच में हार्दिक पांड्या ने उनके एक ओवर में 30 रन रन ठोक दिए। उसके बाद उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदने वाला नहीं मिला। घरेलू मैचों के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे डिंडा का फिर कोई खरीदने वाला न मिले।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 5 दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज जिन्हें आईपीएल 2019 नीलामी में नहीं मिलेगा कोई खरीददार appeared first on SportzWiki Hindi.