Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉप-5 देश जिनके खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार हुए है 99 रन पर आउट, देखें सूची में भारत का स्थान

अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी बल्लेबाज के लिए कोई सबसे बड़ी दु:खदायी चीज होती है, तो वह निश्चित रूप से अपने शतक से मात्र 1 रन चूकना होता है. कोई भी खिलाड़ी अपने शतक के पास आकर 99 रन पर आउट नहीं होना चाहता है, लेकिन ना चाहते हुए भी कई बार खिलाड़ी इस खराब आँकड़े में आउट हो ही जाते है.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच देशों के बारे में बताएंगे, जिनके खिलाड़ी सबसे ज्यादा दुर्भाग्यशाली रहे है और सबसे ज्यादा बार 99 रन के अशुभ आँकड़े पर आउट हुए है.

आइये डालते है ऐसे पांच देशों पर एक नजर, जिसके खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट हुए 99 रन पर : 

5. न्यूजीलैंड

सबसे ज्यादा बार 99 रन पर आउट होने के मामले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पांचवे नंबर में आते है. न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाज कुल 9 बार 99 रन के इस अशुभ आँकड़े पर आउट हुए है.

4. भारत 

Melbourne Test: India win 2 wickets away

इस सूची के चौथे स्थान में भारत का नाम आता है. भारतीय टीम के कुल 10 खिलाड़ी 99 रन के अशुभ आँकड़े पर आउट हो चुके है. सबसे पहली बार पंकज रॉय 1959 में 99 रन पर आउट हुए थे. वहीं अंतिम बार मुरली विजय साल 2014 में 99 रन के इस अशुभ आँकड़े पर आउट हुए थे.

3. पाकिस्तान 

सबसे ज्यादा बार 99 रन पर आउट होने के मामले में पाकिस्तान की टीम तीसरे पायदान पर आती है. कुल 12 बार पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज 99 रन पर आउट हुए है.

2. इंग्लैंड 

Colombo Test: England 6 wickets away from clean sweep of Sri Lanka

इंग्लैंड की टीम का क्रिकेट इतिहास सबसे पुराना है. उनके भी कई बल्लेबाज 99 रन के इस अशुभ आँकड़े में आउट हुए है. इंग्लैंड के कुल 15 खिलाड़ी 99 रन के अशुभ आँकड़े पर आउट हो चुके है.

1. ऑस्ट्रेलिया 

जिस टीम के खिलाड़ी सबसे ज्यादा बदनसीब रहे है. वह ऑस्ट्रेलिया टीम है. ऑस्ट्रेलिया टीम के एक-दो नहीं बल्कि, कुल 24 बल्लेबाज 99 रन के इस आँकड़े पर आउट हुए है. सबसे ज्यादा बार 99 रन के इस अशुभ आँकड़े पर आउट होने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के ही नाम है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टॉप-5 देश जिनके खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार हुए है 99 रन पर आउट, देखें सूची में भारत का स्थान appeared first on SportzWiki Hindi.