Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पिछले दो सालों में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी औसत से बनाए हैं रन

क्रिकेट का खेल पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बदल रहा है। बल्लेबाज जहाँ रनों का अम्बार लगा रहे हैं वहीं गेंदबाज भी विकेट लेने के नए-नए तरीके ढूँढ रहे हैं। इसके बाद वनडे और टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का ही बोलबाला है। टेस्ट क्रिकेट में जरूरत टेक्निक की कमी की वजह से बल्लेबाजों के खेल का स्तर नीचे गया है। वनडे में कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें हर गेंदबाजी जल्दी से जल्दी आउट करना चाहता है क्योंकि इन बल्लेबाजों ने पिछले दो सालों में रनों का अम्बार लगा दिया है।

आईये आपको 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिसने 2017 और 2018 को मिलाकर सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी औसत से वनडे क्रिकेट में रन बनाये हैं।

5. जो रूट

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने वनडे में भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इन दो सालों में खेल 43 वनडे मैच की 42 पारियों में 64.30 की शानदार औसत से 1929 रन बनाये हैं। जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 133 रन रहा । इसमें 12 अर्द्धशतक और 5 शतक भी शामिल है। इंग्लैंड के पास अभी कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन रूट ऐसे खिलाड़ी है जिनके आसपास पूरी बल्लेबाजी घुमती है।

4. तमीम इक़बाल

बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज तमीम इक़बाल ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल एशिया कप में वह जरुर चोटिल हो गये थे, लेकिन पिछले दो सालों में उनके बल्ले से जमकर रन निकले हैं।

इन वर्षों में 26 पारियों में तमीम ने 1443 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका औसत 68.71 रहा है। इस बीच उन्होंने 4 शतक और 11 अर्धशतक ठोके हैं।

3. रॉस टेलर

न्यूजीलैंड टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इन दो सालों में 30 पारियों में 1607 रन बनाए हैं। यह रन टेलर ने 69.87 की शानदार औसत से बनाये हैं। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के बावजूद टेलर ने लगातार रन बनाये हैं।

उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी भी इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। उन्होंने नाबाद 181 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

2. रोहित शर्मा

भारतीय वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इस समय दुनिया में सीमित ओवरों के खेल के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं। उनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं और इसमें से एक 2017 में ही आया था। इसके अलावा उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से खेली सभी सीरीज में शतक बनाया है। इन दो सालों में उनके बल्ले से 40 पारियों में 2323 रन निकले हैं इस दौरान उनका औसत 72.59 का रहा। इस बीच रोहित ने 11 शतक और 8 अर्धशतक भी जड़े हैं।

1. विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली जब भी बल्लेबाजी करने आते हैं लगता है ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आये हैं। पिछले दो सालों में उन्होंने रनों का अम्बार लगा दिया है। उन्होंने इन दो वर्षों में सिर्फ 40 पारियों में 2662 रन बनाए।

इसमें 12 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल है। इस दौरान उनका औसत 95.07 का रहा है। वहीं 2018 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में 133.55 की औसत से रन बनाये हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 5 बल्लेबाज जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पिछले दो सालों में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी औसत से बनाए हैं रन appeared first on SportzWiki Hindi.