Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल ने जारी की नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, भारतीय टीम के 5 बड़े नाम भी शामिल

आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए कुछ दिनों पहले 1003 खिलाड़ियों की सूची जारी की गयी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी को इन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी गयी थी। उन्हें 10 दिसम्बर तक उनमें से खिलाड़ियों को चुनना था। अब शॉर्टलिस्ट किये गये 346 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गयी है।

इसमें भारत के 226, दक्षिण अफ्रीका के 26, ऑस्ट्रेलिया के 23, वेस्टइंडीज के 18, इंग्लैंड के 18, न्यूजीलैंड के 13, अफगानिस्तान के 8, श्रीलंका के 7, बांग्लादेश के 2, जिम्बाब्वे के 2 , यूएसए के 1, आयरलैंड के 1 और नीदरलैंड्स के 1 खिलाड़ी शामिल हैं।

दो करोड़ बेस प्राइस में ये खिलाड़ी

आईपीएल की नीलामी में की बेस प्राइस में इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, कॉलिन इंग्राम, शॉन मार्श, कोरी एंडरसन, सैम कररान, एंजेलो मैथ्यूज और डी आर्सी शॉर्ट का नाम शामिल है।

इस बेस प्राइस में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बेस प्राइस जयदेव उनादकट की है। उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ है। इस बेस प्राइस में भी वह एकलौते खिलाड़ी शामिल है।

एक करोड़ की बेस प्राइस में 4 भारतीय

बेस प्राइस के मामले में एक करोड़ की सूची में भी सिर्फ 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें युवराज सिंह, मोहम्मद शमी, रिद्धिमान साहा और अक्षर पटेल का नाम शामिल है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के दो, न्यूजीलैंड के दो, इंग्लैंड के चार और ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाडी शामिल हैं।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ और लेंडल सिमंस की बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रूपये है। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की बेस प्राइस 75 लाख और अशोके डिंडा की बेस प्राइस 50 लाख है।

यह भी पढ़ें: नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाडियों की सूची

उभरते देशों के खिलाड़ी भी शामिल

अफगानिस्तान के आठ खिलाड़ियों को चुना गया है जबकि अमरीका के एक खिलाड़ी मोहम्मद खान का नाम इसमें शामिल है। इनके अलावा ज़िम्बाब्वे के दो खिलाड़ी, आयरलैंड और नीदरलैंड के भी एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

उसमें सबसे आकर्षण का केंद्र भारत के अन्कैप खिलाड़ी भी होंगे। कई खिलाड़ियों ने घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें मोटी रकम मिल सकती है। इन खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसम्बर को जयपुर में होगी। इस साल आम चुनाव की वजह से यह टूर्नामेंट भारत के बाहर हो सकता है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल ने जारी की नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, भारतीय टीम के 5 बड़े नाम भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.