क्रिकेट का इतिहास 141 साल पुराना है। इन सालों में क्रिकेट जगत ने कई बड़े और खास रिकॉर्ड को देखा जो हमेशा के लिए यादगार हो गए। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड बने जिनका टूटना बड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
इन पांच टेस्ट रिकॉर्ड का टूटना असंभव
लेकिन इन सबके बीच आज हम आपको इस रिपोर्ट में टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत बड़े रिकॉर्ड तो हैं उनका टूटना असंभव कहा जा सकता है।
तो आईए डालते हैं उन पांच टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर जो आने वाले समय में शायद ही टूटने वाले हैं कभी….
जैक कालिस- 10 हजार रन और 250 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कालिस का नाम ना केवल उनके वतन बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में सबसे बड़ा कद है। जैक कालिस का प्रभावशाली रिकॉर्ड ही इस बात को साबित कर देता है।

दक्षिण अफ्रीका के इस महान खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में 166 मैचों में जहां गेंदबाजी से 292 विकेट हासिल किए, तो वहीं बल्लेजाबाजी से उन्होंने 13,289 रन बनाए। इस तरह वो विश्व क्रिकेट के ऐसे ऑलराउंडर है जिनके नाम 10 हजार से ज्यादा रन और 250 से ज्यादा विकेट हैं। कालिस का ये रिकॉर्ड टूटना असंभव नजर आता है।
मुथैया मुरलीधरन- 800 विकेट के साथ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे महान गेंदबाज की बात करें तो श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज रहे मुथैया मुरलीधन को कौन भूल सकता है। मुथैया मुरलीधरन ने अपने पूरे करियर के दौरान विरोधी बल्लेबाजों को जमकर चकमा दिया।

मुरलीधरन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मुरली के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का कारनामा है। मुरलीधरन ने 133 मैचों में 800 विकेट हासिल किए हैं। मुरलीधरन के इस रिकॉर्ड का टूटना बहुत ही मुश्किल होगा। मौजदा समय में जेम्स एंडरसन 565 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं जिनका करियर खत्म होने को है।
सचिन तेंदुलकर- सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच
भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने ये मुकाम ऐसे ही हासिल नहीं किया है इसके लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड की एक ऐसी फेहरिस्त खड़ी की है जिसका बहुत बड़ा कद है।

सचिन तेंदुलकर के नाम वैसे तो कई ऐसे रिकॉर्ड है जो शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ सके। लेकिन इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिके इतिहास में सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने का कारनामा किया है। ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आ रहा है।
मार्क बाउचर- 532 कैच है सबसे ज्यादा कैच
दक्षिण अफ्रीका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज रहे मार्क बाउचर की विकेटकीपिंग स्किल्स से कौन वाकिफ नहीं है। मार्क बाउचर भारत के सबसे बड़े और महान विकेटकीपर रहे हैं।

मार्क बाउचर ने अपने पूरे टेस्ट करियर के दौरान विकेट के पीछे खास कमाल किया है। मार्क बाउचर ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 147 टेस्ट मैचों में विकेट के लिए सबसे ज्यादा 532 कैच लिये हैं। मार्क बाउचर का ये रिकॉर्ड टूटना एक तरह से असंभव नजर आ रहा है।
डॉन ब्रेडमैन- 99.96 के साथ बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा औसत
क्रिकेट के अब तक के इतिहास के सबसे खतरनाक और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के बारे में बात करे, तो बिना किसी बहस और शक के ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन की ही हैं। सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने करियर के दौरान जो मुकाम हासिल किए हैं वो किसी और बल्लेबाज के लिए हासिल करना बहुत ही मुश्किल है।

सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा और प्रभावशाली रिकॉर्ड उनकी बल्लेबाजी औसत है, जो 99.96 का रहा। ब्रैडमैन का ये बललेबाजी औसत 99.96 का रहा है। क्रिकेट के आने वाले समय में नामुमकिन है कि उनके इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ सके।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बने इन 5 रिकॉर्ड का टूटना मुश्किल ही नहीं है नामुमकिन appeared first on SportzWiki Hindi.