आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। जयपुर में हुई इस नीलामी में टीमों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा। कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद लिया तो वहीं कई खिलाड़ियों में जमकर बोली लगी। कई अनजाने नामों को करोड़ों रूपये मिले वहीं कई बड़े नामों को खरीददार तक नहीं मिला।
आज हम आपको उन 5 अनजाने चेहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर करोड़ों की बोली लगी
#5 प्रयास राय बर्मन- 1.5 करोड़

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बंगाल के 16 साल के स्पिनर प्रयास राय बर्मन को 1.5 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस गेंदबाज के नाम के बारे में भी किसी को पता नहीं था लेकिन आरसीबी की टीम ने इस लेग स्पिन गेंदबाज को बड़ी रकम दी। प्रयास राय ने अभी तक कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।
#4 शेरफेन रदरफोर्ड- 2 करोड़

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दो करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन सिर्फ घरेलू मैच और कैरिबियन प्रीमियर लीग के प्रदर्शन को देखकर दिल्ली ने उनपर इतनी बड़ी रकम लगा दी।
#3 प्रभसिमरन सिंह- 4.8 करोड़

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में शानदार पारी खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा। वह हाल ही में हुए इमर्जिंग एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि 17 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाजी को नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिलेगी।
#2 शिवम दुबे- 5 करोड़

मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने प्रदर्शन से घरेलू मैचों में धमाल मचाया है। सभी की उम्मीद के अनुसार इस खिलाड़ी पर 5 करोड़ की ऊँची बोली लगी। शिवम दुबे को विराट कोहली ककी कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने साथ जोड़ा। शिवम ने नीलामी से एक दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी मैच के एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे।
#1 वरुण चक्रवर्ती- 8.4 करोड़

विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तमिलनाडु के इस मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को सबसे किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ 40 लाख रूपये में अपने साथ जोड़ा। वह संयुक्त रूप से इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।
नीलामी से पहले किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि इस गेंदबाज को इतनी बड़ी रकम मिल सकती है। पंजाब में वह अब रविचन्द्रन अश्विन की कप्तानी में खेलते नजर आयेंगे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल नीलामी: 5 अनसुने नाम जिन पर इस साल नीलामी में लगी उम्मीदों से परे करोड़ो की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.