आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। जयपुर में हुई इस नीलामी में टीम के मालिकों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा। कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद लिया तो वहीं कई खिलाड़ियों में जमकर बोली लगी। कई अनजाने नामों को करोड़ों रूपये मिले वहीं कई बड़े नामों को खरीददार तक नहीं मिला।
आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खरीददार मिलना चाहिए था लेकिन वह अनसोल्ड रहे:
5. जेसन होल्डर

वेस्टइंडीज के वनडे और टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर दुनिया के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर में गिने जाते हैं। वह 6-7 नंबर पर आकर अच्छी बल्लेबाजी करने के साथ ही 4 ओवर की गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
आईपीएल में वह केकेआर, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। वहां उनका प्रदर्शन भी अच्छा था लेकिन फिर भी उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।
4. मनोज तिवारी

बंगाल टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले साल किंग्स इलेवन की टीम में उन्हें ज्यादा मौके ही नहीं मिले। कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ आईपीएल विजेता रह रहे इस बल्लेबाज को कोई खरीददार नहीं मिला। उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
3. हाशिम आमला

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला की छवि भले ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज की नहीं है लेकिन आईपीएल के उनके आंकडें कुछ और भी कहते हैं। आईपीएल 2016 और 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे आमला ने आईपीएल 44 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इसमें दो शतक भी शामिल है लेकिन फिर भी वह दो साल से अनसोल्ड ही हैं।
2. ब्रेंडन मैकुलम

आईपीएल के पहले ही मैच में 158 रनों की विस्फोटक पारी खेलने कीवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम भी इस नीलामी में अनसोल्ड रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके मैकुलम पिछले साल आरसीबी टीम का हिस्सा थे जहाँ वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए। इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज किया और इस बार उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।
1. डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने काफी समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा लेकिन इसके बावजूद उन्हें नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। स्टेन अनुभवी गेंदबाज हैं और आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में होता है तो सभी टीमों को उनकी जरूरत महसूस होगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल नीलामी: 5 खिलाड़ी जिनको मिलनी चाहिए थी करोड़ की कीमत, फिर भी अन्सोल्ड रहना समझ से है परे appeared first on SportzWiki Hindi.