Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: आईपीएल नीलामी के बाद एक बार फिर शिवम दुबे ने जड़ा एक ओवर में 5 छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने आईपीएल की नीलामी में मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को 5 करोड़ रूपये की बड़ी राशि देकर अपने साथ जोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएँ हाथ के तेज गेंदबाज शिवम दुबे ने पिछले कुछ महीने में अपने प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा दिया है। उन्होंने अभी तक घरेलू मैचों में दो बार एक ओवर में 5 छक्के जड़े हैं।

नीलामी से एक दिन पहले ही जड़े ओवर में 5 छक्के

आईपीएल की नीलामी से सिर्फ एक दिन पहले शिवम ने रणजी ट्रॉफी मैच में बड़ोदरा के खिलाफ 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाये। उन्होंने यह रन सिर्फ 60 गेंद में बनाये।

इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ोदरा के स्पिन गेंदबाज स्वप्निल सिंह के एक ओवर में 5 छक्के जड़ गये। शिवम 6 छक्के भी लगा देते लेकिन गेंदबाज ने गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंक दी। प्रथम श्रेणी क्रिकेट होने की वजह से अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया।

इससे पहले भी लगा चुके हैं ओवर में 5 छक्के

यह पहला मौका नहीं है जब शिवम दुबे ने ओवर में पांच छक्के जड़े हैं। इससे पहले मुंबई टी-20 लीग में उन्होंने अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज प्रवीण ताम्बे के एक ओवर में 5 छक्के समेत कुल 32 रन जड़े थे।

पिछली दो नीलामी से उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल रहा था लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए इस बार मोटी रकम मिलने की पूरी उम्मीद थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। आरसिबी की टीम ने उन्हें 5 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा।

गेंदबाजी में भी शानदार रिकॉर्ड

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी शिवम दुबे का शानदार रिकॉर्ड है। अभी तक खेले 6 प्रथम श्रेणी मैच की 9 पारियों में उन्होंने 22 बल्लेबाजों को आउट किया है। इसमें दो बार उन्होंने पारी में 5 विकेट चटकाए हैं।

इसी साल की शुरुआत में हुई मुंबई टी-20 लीग में उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला था। उस टूर्नामेंट के फाइनल मैच के अंतिम ओवर में उनकी टीम को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे और शिवम ने 22 रन ठोक दिए थे ।

देखें वीडियो:

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: आईपीएल नीलामी के बाद एक बार फिर शिवम दुबे ने जड़ा एक ओवर में 5 छक्का appeared first on SportzWiki Hindi.