इंडियन क्रिकेट टीम दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमों में से एक है। देश के कई महान बल्लेबाजों तथा गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया है। अगर शानदार विकेटकीपरों की बात करें तो एक से बढ़कर एक विकेटकीपर इस टीम में मौजूद रहे, जिन्होंने इंडिया को विश्व कप जीताने में अपनी अहम भूमिका निभाई। बता दें कि जब भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार 1983 का विश्व कप जीता था, उस वक्त सैयद किरमानी टीम इंडिया के विकेटकीपर थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने वनडे तथा टी-20 फॉर्मेट में विश्व कप का खिताब अपने नाम किए।
1-महेंद्र सिंह धोनी
विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं। इतना ही नहीं इनका नाम टीम इंडिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में शुमार किया जाता है। उन्होंने 332 वनडे मैचों में 310 कैच और 115 स्टंप आउट किए हैं, जबकि 90 टेस्ट मैचों में 256 कैच और 38 स्टंप किए हैं। 93 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 54 कैच और 33 स्टंप लेने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है।
2-सैयद किरमानी
टीम इंडिया के विकेटकीपर ने भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 में पहला विश्वकप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सैयद किरमानी ने भारत के लिए 88 टेस्ट और 49 वनडे मैच खेले जिसमें इन्होंने 187 कैच और 47 स्टंप आउट किए।
3-नरेन तमहाने
4 अगस्त 1931 को मुंबई में जन्मे पूर्व क्रिकेटर नरेन तमहाने एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने की शुरूआत मुंबई से की थी। नरेन ने भारत की तरफ से 21 टेस्ट मैच के खेले जिसमें 51 विकेट लिए। इस दौरान 35 कैच और 16 स्टंप किए।
4-फारुख इंजीनियर
फारुख इंजीनियर इंडियन क्रिकेट टीम में दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे। फारूख ने इंटरनेशनल करियर का आगाज 1961 में किया था। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में पहला मैच खेला था। फारुख इंजीनियर ने अपने क्रिकेट करियर में 45 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले जिसमें और 69 कैच और 17 स्टंप आउट किए।
5-किरण मोरे
4 सितंबर 1962 को बड़ौदा में किरण शंकर मोरे भारत के शानदार विकेटकीपर रहे हैं। किरण मोरे ने भारतीय टीम के लिए 49 टेस्ट मैच खेले जिसमें 110 कैच और 20 स्टम्प आउट किये जबकि 94 वनडे मैचों में 63 कैच और 27 स्टम्प और किये।
गौरतलब है कि भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऋषभ पंत भी अगले विकेटकीपर के रूप में तैयार हो रहे हैं।
Herald