Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय चयनकर्ताओं ने की इन 5 खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी, वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी इन्हें जगह

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ वनडे सीरीज की घोषणा कर दी गई है. वही इस दौरान जहाँ बीसीसीआई ने एक बार फिर से कई हैरान करने वाले निर्णय लिए है. टीम में राहुल को जगह मिल गई है. वहीं शमी की भी वापसी हुई है. ऐसे में आइये जानते है कि इस बार वनडे टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता था.

अजिंक्य रहाणे  

अगर राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो राहुल का प्रदर्शन इस साल कुछ ख़ास नही रहा है. वो लगातार फ्लॉप हो रहे है. टेस्ट क्रिकेट में उनके ख़राब डिफेन्स की वजह से वो लगातर फ्लॉप हो रहेहै. वहीं दूसरी तरफ रहाणे ने एक बार फिर से फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए है. उनका प्रदर्शन जहाँ घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा था, वही इसके अलावा वो तेज़ पिचों पर और ज्यादा बेहतर कर सकते हैं. ऐसे में टीम को उनको टीम में शामिल करना था.

श्रेयस अय्यर 

अय्यर का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में लगातर अच्छा रहा है. इसके अलावा अभी तक उन्हें लगातर मौके नही मिले हैं. ऐसे में उनके टीम में होने से भारत के पास नंबर चार और पांच के लिए अच्छा बल्लेबाज़ मिल जाता. इसके अलावा वो नंबर तीन पर भी बल्लेबाज़ी कर सकते है. हाल मे ही रणजी में उन्होंने 150 रन की पारी खेली थी ऐसे में उनको टीम में शामिल करना था.

मनीष पाण्डेय 

मनीष पाण्डेय लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे है, लेकिन वो भारतीय टीम में लगातार जगह नही रह पा रहे है, जिस वजह से उनका प्रदर्शन कुछ खास नही रहा है.

आखिरी बार जब भारत ऑस्ट्रेलिया गया तब मनीष के शतक की वजह से भारत ने सिडनी में जीत हासिल की थी. ऐसे में उनको टीम में शामिल न कर के टीम मैनजेमेंट ने बड़ी गलती है. इसके अलावा उन्हें एशिया कप में भी कुछ खास करने का मौका नही मिला था.

नवदीप सैनी 

अगर नवदीप सैनी के प्रदर्शन की बात करें तो रणजी  क्रिकेट में खुद को साबित कर दिया है. इसके अलावा वो नई गेंद से स्विंग करा सकते है. ऐसे में जब भुवी की फिटनेस को लगतार सवाल उठ रहे हैं, तो उनकी जगह पर नवदीप को टीम में शामिल किया जा सकता था.

वो इस समय न्यूज़ीलैण्ड में ए सीरीज में खेल रहे है. ऐसे में उनको वहां के हालात में ढलने में भी ज्यादा दिक्कत नही होती. इसके अलावा वो भी खुद को इंटरनेशनल लेवल पर साबित कर सकते.

शाहबाज़ नदीम 

हाल के ही प्रदर्शन की बात करें तो भारत में नदीम से बेहतर प्रदर्शन किसी भी गेंदबाज़ का नही रहा है. ऐसे में जब अश्विन वन डे क्रिकेट से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं, तो भारत एक नए ऑफ स्पिनर के रूप में नदीम को टीम में शामिल कर सकता है.

नदीम के प्रदर्शन की बात करें तो नदीम ने पिछले तीन सालों में हर सीजन में 40 से ज्यादा विकेट हासिल किये है. यहाँ तक की साउथ अफ्रीका में हुई ए सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ थे. इसके अलावा हाल में ही उन्होंने सिर्फ 12 रन देकर आठ विकेट हासिल किये थे. ऐसे में उन्हें भी टीम मे शामिल किया जाना चाहिये था.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय चयनकर्ताओं ने की इन 5 खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी, वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी इन्हें जगह appeared first on SportzWiki Hindi.