Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल इतिहास के ये हैं 5 सबसे फ्लॉप कप्तान, चौथा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का आगाज होने में अभी कुछ महीनों का समय बचा हुआ है। इस बीच हर किसी के मुंह से आईपीएल की चर्चा आईपीएल-12 के ऑक्शन के बाद कुछ ज्यादा ही होने लगी है। इसी बीच आपको आज हम आईपीएल का एक बहुत ही खास रिकॉर्ड दिखाने जा रहे हैं।

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे फ्लॉप कप्तान

आईपीएल के रिकॉर्ड में आपने सबसे सफलतम कप्तानों के बारे में खूब पढ़ा और सुना होगा लेकिन आज हम आपको आईपीएल के अब तक के इतिहास के सबसे फ्लॉप कप्तानों से रूबरू करवाते हैं। तो ये हैं आईपीएल के 5 सुपर फ्लॉप कप्तान…

कुमार संगकारा

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज रहे कुमार संगकारा ने लंबे समय तक अपनी नेशनल टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। कुमार संगकारा ने इसी तरह से आईपीएल में भी कप्तानी का स्वाद चखा।

कुमार संगकारा ने आईपीएल इतिहास में 46 मैचों में कप्तानी की जिसमें वो बुरी तरह से असफल रहे। संगकारा ने अपनी कप्तानी में 16 मैच जीते तो 30 मैचों में हार मिली। और वो आईपीएल इतिहास के सबसे फ्लॉप कप्तान रहे।

राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में तो शानदार कप्तानी की लेकिन आईपीएल में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में वो जलवा देखने को नहीं मिला।

 

आईपीएल के इतिहास में राहुल द्रविड़ ने 48 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान राहुल द्रविड़ की कप्तानी में उनकी टीम को 22 मैचों में जीत मिली तो 26 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल इतिहास में बहुत ज्यादा ही कप्तानी की है। एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स को 2009 में एक बार जरूर चैंपियन बनाया लेकिन उनकी कप्तानी में ज्यादातर हार मिली है।

एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तानी की। गिली ने इस दौरान 74 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान 35 जीत तो मिली लेकिन साथ ही 39 हार का सामना भी करना पड़ा।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में सफलता के कितने भी झंड़े गाड़ रही हो लेकिन आईपीएल में विराट कोहली को एक सुपर फ्लॉप कप्तान के तौर पर ही अब तक जाना गया है।

Do not expect Kohli, franchisees to get back support from fast bowlers IPL

विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं। और वो लंबे समय से इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली ने आरसीबी के लिए अब तक 94 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से उन्होंने 44 मैच जीते हैं तो वहीं 48 मैचों में हार का सामना किया है।

युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह को भारतीय टीम के लिए तो इतना ज्यादा कप्तानी करने का मौका नहीं मिला है लेकिन वो आईपीएल में कप्तानी करने में जरूर सफल रहे।

युवराज सिंह ने आईपीएल इतिहास में 43 मैचों में कप्तानी का जिम्मा संभाला लेकिन इस दौरान वो अपनी टीम को 21 मैचों में जीत दिला सके तो 21 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना भी करना पड़ा।

 

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल इतिहास के ये हैं 5 सबसे फ्लॉप कप्तान, चौथा है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.