भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है। हांलाकि दुनिया के कई देशों में क्रिकेट के प्रति दीवानगी है, लेकिन इंडिया की तरह नहीं। बता दें कि टीम इंडिया के क्रिकेटर्स शोहरत और पैसे से मालामाल हो जाते हैं। इन क्रिकेटर्स की लाइफस्टाइल किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं होती है। इस स्टोरी में हम आपको टीम इंडिया के उन 5 क्रिकेटर्स की कुल संपत्ति अथवा कमाई से रूबरू करवाने जा रहे हैं।
1-विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली महज 30 साल की ही उम्र में कई रिकार्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। फ़ोर्ब्स द्वारा जारी की गई सबसे अमीर सेलेब्रिटीज की सूची में विराट कोहली का भी नाम है। विराट कोहली ने 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच 228.09 करोड़ रुपए की कमाई की है। विराट कोहली की नेट वर्थ 390 करोड़ रूपए है।
2-सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले नंबर पर हैं। सचिन के नाम टेस्ट और वनडे प्रारूप में 100 शतकों का रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ 1066 करोड़ रुपए है।
3-महेंद्र सिंह धोनी
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार करने वाले महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के बेस्ट फिनिशर भी माने जाते हैं। धोनी ने भारत को ऐसे मैचों विजयश्री दिलवाई है, जिनमें टीम का जीतना मुश्किल था। धोनी की नेट वर्थ 788.93 करोड़ रुपए है।
4-युवराज सिंह
2011 वर्ल्डकप के हीरो युवराज सिंह को मैन ऑफ़ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था। युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप में कुल 362 रन बनाए थे तथा 15 विकेट भी झटके थे। युवराज सिंह की नेट वर्थ 283.86 करोड़ रुपए है।
5-वीरेंद्र सहवाग
कभी क्रिकेट जगत में वीरेंद्र सहवाग का सिक्का चला करता था। सहवाग अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उनके नाम टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक जमाने का रिकॉर्ड भी है। सहवाग ने वनडे मैचों में 8273 रन तथा टेस्ट क्रिकेट में 8586 बनाए हैं। वीरू की नेट वर्थ 255 करोड़ रुपए है।
Herald