यह बात सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि क्रिकेटर्स की लाइफ में बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही ग्लैमर होता है। शायद यही वजह है कि कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज हम आपको उन पांच दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दूसरी शादी की है।
1-वसीम अकरम
दुनिया के शानदार गेंदबाज रह चुके वसीम अकरम ने साल 1995 में हुमा मुफ्ती से शादी की थी। लेकिन 2009 में एक गंभीर बीमारी के चलते हुमा इस दुनिया से चल बसीं। इसके बाद 2011 में वसीम अकरम को मेलबर्न दौरे के समय शानेरा थॉम्पसन से प्यार हो गया। करीब 2 साल डेट करने के बाद साल 2013 में वसीम और शानेरा ने शादी कर ली।
2-मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर माने जाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन की शादी साल 1987 में नौरीन से हुई थी। लेकिन 1996 में इनके बीच तलाक हो गया। इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन को फिल्म स्टार संगीता बिजलानी से प्यार हो गया। संगीता बिजलानी से शादी करने के बाद बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा से अफेयर के चर्चे उड़ने लगे, जिससे उनकी दूसरी शादी भी साल 2010 में टूट गई।
3-विनोद कांबली
1998 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने पुणे स्थित होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली नोएला लेविस से शादी कर ली। लेकिन इनके बीच जल्द ही तलाक हो गया। बाद में विनोद कांबली फैशन मॉडल एंड्रिया हैविट के प्यार में पड़ गए। विनोद कांबली ने 2014 में एंड्रिया से शादी कर ली।
4-दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया के विकेट कीपर दिनेश कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी। इसके बाद वह स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल से प्यार कर बैठे। साल 2015 में दिनेश और पल्लिकल ने शादी कर ली। फिलहाल निकिता भी दिनेश कार्तिक के लंगोटिया यार क्रिकेटर मुरली विजय के साथ एक सुखी वैवाहिक जीवन बिता रही हैं।
5- शोएब मलिक
टेनिस की स्टार प्लेयर सानिया मिर्ज़ा को आखिर कौन नहीं जानता है। साल 2010 में सानिया मिर्जा की शादी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आल राउंडर शोएब मलिक से हुई। इसके पहले शोएब ने साल 2002 में आएशा सिद्दीकी से निकाह किया था। लेकिन सानिया से प्यार होने के बाद उन्होंने आएशा को तलाक दे दिया।
Herald