Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद खत्म हो सकता है इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का टेस्ट करियर

भारत को 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह टेस्ट सीरीज पांच भारतीय खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है.

अगर यह पांच खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में ना चले, तो इन पांच खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर हमेशा के लिए खत्म हो सकता है. हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के बारे में ही बताएंगे.

केएल राहुल 

केएल राहुल का इंग्लैंड दौरा काफी खराब रहा था. वह 10 पारियों में एक शतक के अलावा कुछ खास नहीं कर पाये थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वह फ्लॉप साबित रहे थे. वहीं उनकी लिमिटेड ओवर की फॉर्म भी कुछ खास नहीं है.

केएल राहुल अब अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे में प्रदर्शन नहीं कर पाते है, तो उन्हें भारत की टीम से ड्राप किया जा सकता हैं. टीम मैनेजमेंट काफी समय से केएल राहुल को सपोर्ट कर रहा है, लेकिन अब वक्त आ गया है, कि अगर राहुल प्रदर्शन नहीं करते है, तो टीम से ड्राप हो सकते है.

मुरली विजय 

prathvi shaw may take place of murli vijay in Future test series Of India

मुरली विजय इंग्लैंड दौरे में 2 टेस्ट मैच खेले थे और 6.5 की बहुत खराब औसत से मात्र 26 रन बनाये पाये थे. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ड्राप भी होना पड़ा था.

अब उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में मौका दिया गया है. अगर वह इस सीरीज में प्रदर्शन नहीं करते है, तो यह उनके क्रिकेट करियर का अंतिम मौका भी हो सकता है.

पार्थिव पटेल 

विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कई बार भारत की टेस्ट टीम में वापसी की है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे में अगर वह प्रदर्शन नहीं करते है, तो यह उनके क्रिकेट करियर का भी अंतिम दौरा भी हो सकता है.

पार्थिव पटेल को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने कई बार मौका दिए है, लेकिन इस बार उन्हें खुद को साबित करना ही होगा और भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी, अन्यथा वह हमेशा के लिए भारत की टीम से बाहर हो सकते है.

अजिंक्य रहाणे 

अजिंक्य रहाणे अपनी बल्लेबाजी को लेकर आलोचकों के निशाने में पहले से ही है. भारतीय टीम उन्हें लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर रही है, लेकिन अब उनके लिए यह दौरा एक अहम दौरा साबित हो सकता है. अगर वह इस दौरे में भारतीय टीम के लिए रन नहीं बनाते है, तो उन्हें भारत की टेस्ट टीम से ड्राप भी किया जा सकता है.

ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत अपनी विकेटकीपिंग की वजह से पहले ही काफी आलोचनाओं का सामना कर रहे है. क्रिकेट के जानकर उन्हें बतौर विकेटकीपर टीम के लिए फिट नहीं बता रहे है.

इंग्लैंड में भी उन्होंने कई रन बाई के रूप में दिए थे और कई कैच छोड़े थे. अगर इस दौरे में भी उनकी विकेटकीपिंग खराब रही, तो उन्हें भारत की टीम से ड्राप किया जा सकता है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद खत्म हो सकता है इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का टेस्ट करियर appeared first on SportzWiki Hindi.