Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया के ये 5 रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन!

क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलियाई टीम आज भी एक अलग पायदान पर खड़ी दिखती है। हांलाकि आजकल यह टीम अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रही है, लेकिन क्रिकेट के शौकीन इस बात को सहज स्वीकारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की तरह दुनिया की कोई भी क्रिकेट टीम जुझारू नहीं है।
इस स्टोरी में हम आपको ऑस्ट्रेलिया के उन 5 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी क्रिकेट टीम के लिए नामुमकिन है।

1-क्रिकेट के प्रत्येक फॉर्मेट का पहला मैच

क्रिकेट के हर फोर्मेट में खेले जाने पहले अंतराष्ट्रीय मैच का हिस्सा हर बार ऑस्ट्रेलिया ही रहा है। इतना ही नहीं हर फॉर्मेट का पहला मैच जीतने का अनोखा रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाम है। क्रिकेट के सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया अपना परचम लहराता रहा है।

2-पहला अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच

मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मार्च 1877 में पहला अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला गया था। इस पहले ही मैच में टेस्ट इतिहास का पहला शतक बना था। एक पारी में 5 विकेट लेने की घटना भी पहले ही टेस्ट में हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने ही क्रिकेट जगत के पहले अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच में शतक बनाया था।

3-एकदिवसीय मैच की शुरूआत

वर्षों पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। उन दिनों एक दिवसीय मैच को लेकर कोई सोच भी नहीं सकता था। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने एक अनूठा फैसला लिया, जिसका विरोध ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों ने किया। लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच आयोजित कराया गया। उस मैच ने क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी। इसके बाद पांच दिन तक खेले जाने वाले टेस्ट क्रिकेट को छोड़कर एकदिवसीय मैच का डंका बजने लगा।

4-डे-नाइट का पहला एक दिवसीय मैच

1977-78 में दिन रात का पहला एक दिवसीय मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के बीच कराया गया था। यह मैच भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। विंडीज़ की टीम ने पहले खेलते हुए 193 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

5-पहला अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड के बीच पहला अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला गया था। इस पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। उस वक्त टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग के आतिशी 98 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जबकि न्यूजीलैंड की टीम महज 170 रनों पर ही सिमट गई थी।



Herald