Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व क्रिकेट के मौजूदा समय के 5 सबसे शानदार स्पिन गेंदबाज, भारत के इस गेंदबाज के सामने दुनिया है नतमस्तक

विश्व क्रिकेट में अब तक के इतिहास में कई जबरदस्त और कमाल के स्पिन गेंदबाज हुए हैं। स्पिन गेंदबाजी के मामले में भारत के साथ ही लगभग हर टीम से कोई ना कोई एक बहुत ही खतरनाक स्पिन गेंदबाज हुआ ही है।

मौजूदा समय में फिरकी के सबसे खतरनाक फनकार

स्पिन गेंदबाज की बात करें तो हर किसी के जेहन में ऑल टाइम ग्रेट शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज स्पिन गेंदबाजों का नाम सबसे पहले आता है।

अब जब बात करें मौजूदा समय के फिरकी के फनकारों की तो सीमित ओवर की क्रिकेट में कुछ स्पिन गेंदबाज ऐसे हैं जिनकी नाम बहुत ही खास तौर पर लिया जाता है। तो डालते हैं मौजूदा समय के 4 सीमित ओवर के स्पिन गेंदबाजों पर नजर….

राशिद खान

विश्व क्रिकेट में एक से एक कई स्पिन गेंदबाज मौजूदा समय में अपना जलवा खूब बिखेर रहे हैं। लेकिन अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज राशिद खान का कोई जवाब ही नहीं है।

खासकर सीमित ओवर की क्रिकेट में तो राशिद खान खतरनाक स्पिन गेंदबाज माने जाते हैं। जिन्होंने अब तक के अपने छोटे से करियर में कई दिग्गज बल्लेबाजों की नाक में दम किया है।

कुलदीप यादव

भारतीय क्रिकेट हमेशा से ही स्पिन गेंदबाजी का एक जबरदस्त प्रोड्यूसर रहा है जहां एक से एक स्पिन गेंदबाज सामने आते हैं। उसी तरह से मौजूदा समय में सीमित ओवर की क्रिकेट में चाइनामैन कुलदीप यादव की तूती बोलती है।

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी बागडौर फिलहाल तो पूरी तरह से कुलदीप यादव पर निर्भर है जो विश्व के किसी भी कोने में अपनी रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करने का माद्दा रखते हैं।

शादाब खान

पाकिस्तान क्रिकेट वैसे तो तेज गेंदबाजों के लिए मशहूर है लेकिन यहां समय-समय पर स्पिन गेंदबाज भी सामने आए हैं जो अपनी फिरकी का जादू दिखाते हैं। उसी तरह से मौजूदा समय में ये काम शादाब खान कर रहे हैं।

पाकिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज शादाब खान उनकी टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज है जो अपना जमकर जलवा दिखा रहे हैं। शादाब खान अपनी स्पिन गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाज को भौचक्का करने का दम रखते हैं।

एडम जाम्पा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में शेन वार्न के बाद से सीमित ओवर की क्रिकेट में कोई खास स्पिन गेंदबाज नहीं मिला है। टेस्ट क्रिकेट में जरूर नाथन लियोन काम कर रहे हैं लेकिन सीमित ओवर में उनका अस्तित्व नहीं है।

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पास सीमित ओवर में एडम जाम्पा नाम के युवा स्पिन गेंदबाज मिले हैं। जो अपनी स्पिन गेंदबाजी से खासा प्रभावित कर रहे हैं। इस गेंदबाज में एक बेहतरीन स्पिन काबिलियत दिखाई देती है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्व क्रिकेट के मौजूदा समय के 5 सबसे शानदार स्पिन गेंदबाज, भारत के इस गेंदबाज के सामने दुनिया है नतमस्तक appeared first on SportzWiki Hindi.