Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी रैंकिंग: पहले टेस्ट के बाद बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, टॉप-5 में दो भारतीय

आईसीसी ने टेस्ट मैच की नई रैंकिंग घोषित कर दी है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की रेटिंग भी शामिल है। इसके साथ ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के अंक भी इसमें शामिल हैं। इसमें भारत के कई बल्लेबाजों को बड़ा नुकसान हुआ है वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी उतर चढ़ाव हुआ है।

नंबर 2 पर पहुंचे केन विलियमसन

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुँच गये हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हुई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था। इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। अभी उनकी रेटिंग पॉइंट 913 हो चुकी है।

केन विलियमसन 900 से ज्यादा टेस्ट रेटिंग पाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा अंतिम टेस्ट मैच में शतक बनाने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेरी निकल्स भी अब टॉप 10 में पहुच गये हैं। अब वह रैंकिंग 9वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

टॉप 5 में पहुंचे पुजारा

एडिलेड टेस्ट में 123 और 71 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 5 में पहुँच गये हैं। अब वह नंबर 4 पर पहुँच गये हैं। पुजारा ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है।

पुजारा के अलावा एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में 70 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। नई रैंकिंग में वह 17वें स्थान पर पहुँच गये हैं। ऋषभ पंत को भी सात स्थान के फायदा हुआ है और अब वह 59वें स्थान पर है।

इन बल्लेबाजों को नुकसान

इस रैंकिंग में भारत के कई बल्लेबाजों को नुकसान हुआ है। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय का बल्ला काफी खामोश रहा था। इसके अलावा रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए।

इन तीनों की बल्लेबाजों को रैंकिंग में नुकसान हुआ है। राहुल को दो स्थान का घाटा हुआ है और अब 26वें स्थान पर पहुँच गये हैं। मुरली विजय को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 45वें स्थान पर हैं। रोहित भी 53वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

ये हैं टॉप- 10 बल्लेबाज

रैंकिंग खिलाड़ी टीम रेटिंग पॉइंट्स
1 विराट कोहली IND 920
2 केन विलियमसन NZ 913
3 स्टीव स्मिथ AUS 901
4 चेतेश्वर पुजारा IND 846
5 जो रूट ENG 807
6 डेविड वार्नर AUS 795
7 दिमुथ करुणारत्ने SL 753
8 डीन एल्गर SA 724
9 हेनरी निकल्स NZ 709
10 अज़हर अली PAK 708

The post आईसीसी रैंकिंग: पहले टेस्ट के बाद बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, टॉप-5 में दो भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.