भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम में जिस तरह के प्रतिस्पर्धा का दौर नजर आ रहा है उससे कहीं से भी ये अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि किस खिलाड़ी को कब टीम जगह मिल जाए। ऐसे में जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है वहां किसी खिलाड़ी के लिए स्थान बनाना आसान नहीं है।
इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का टेस्ट करियर हो चुका है खत्म
जहां तक भारतीय टीम में टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो कप्तान विराट कोहली के साथ ही चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों के अलावा किसी भी खिलाड़ी की जगह निश्चित नहीं कही जा सकती है।
ऐसे में जो खिलाड़ी भारतीय टीम ले लंबे समय से बाहर है उनकी जगह तो अब टेस्ट क्रिकेट से लगभग खत्म हो चुकी है। तो आपको बताते हैं वो 5 खिलाड़ी जिनका टेस्ट करियर हो चुका है खत्म….
युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के एक समय के बेहतरीन बल्लेबाज रहे युवराज सिंह का करियर अब ढलान पर है जो किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। युवराज सिंह ने वनडे और टी-20 क्रिकेट के लिए तो बेहतरीन काम किया लेकिन जहां टेस्ट करियर की बात करें तो युवी वहां पिछड़े नजर आए।

युवराज सिंह ने 2003 में ही टेस्ट करियर की शुरुआत कर दी थी। लेकिन वो भारतीय टीम के लिए कभी भी टेस्ट क्रिकेट में जगह को बरकरार नहीं रख पाए। युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 1900 रन बनाए लेकिन वो 2012 से पूरी तरह से टीम से बाहर हैं ऐसे में उनका टेस्ट करियर खत्म ही समझा जा सकता है।
सुरेश रैना
भारतीय वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम के लिए एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सुरेश रैना पिछले काफी समय से सीमित ओवर में फिर से जगह बनाने की जुगत में लगे हुए हैं। सुरेश रैना की ये कोशिश काम नहीं आ पा रही है।

जहां तक सुरेश रैना के टेस्ट करियर पर नजर दौड़ाई जाए तो वहां रैना ने अपने करियर के पहले ही टेस्ट में शतकीय पारी खेली लेकिन उसके बाद से वो बहुत ही खराब रहे। रैना ने लगातार टेस्ट क्रिकेट से अंदर-बाहर का खेल खेला और वो महज 18 टेस्ट मैच ही खेल सके जिसमें वो 768 रन ही अपने नाम कर सके। रैना का अब भारतीय टेस्ट टीम में वापसी होना मुश्किल है।
अभिनव मुकुंद

भारतीय क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना डेब्यू करने वाले तमिलनाडू के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने कई बार भारतीय टीम में अंदर-बाहर का खेल जरूर खेला लेकिन वो अपनी जगह को बरकरार नहीं रख सके।
अभिनव मुकुंद ने भारतीय टीम के लिए 2011 में डेब्यू करने वाले अभिनव मुकुंद भारतीय टीम के लिए केवल 7 टेस्ट मैच ही खेल पाए और उनके बल्ले से 320 रन निकले। लेकिन जिस तरह से इन दिनों दौर चल रहा है उनकी टेस्ट टीम में वापसी बड़ी मुश्किल है।
स्टुअर्ट बिन्नी
भारतीय टीम में ऑलराउंडर के रूप में अपनी जगह बनाने वाले स्टुअर्ट बिन्नी को भारतीय टीम के लिए भविष्य माना जा रहा था। स्टुअर्ट बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए स्टुअर्ट बिन्नी ने 6 टेस्ट मैच खेले।

इस दौरान उन्होंने केवल 194 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट ही अपने नाम ले सके। बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए आने वाले समय में अपने टेस्ट करियर को फिर से जीवित रखना मुश्किल लग रहा है।
नमन ओझा
भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों विकेटकीपर की रेस बड़ी रोचक हो गई है। भारत के लिए विकेटकीपरों की लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई विकेटकीपर बल्लेबाज है ऐसे में भारतीय टीम के लिए 2015 में डेब्यू करने वाले मध्यप्रदेश के विकेटकीपर नमन ओझा के लिए राह आसान नहीं है।

नमन ओझा उसके बाद से कभी भारतीय टीम के लिए आगे नहीं खेल सके जिन्होंने उस मैच में 56 रन बनाए थे। वर्तमान में जिस तरह की प्रतिस्पर्था चल रही है उससे नमन ओझा की टेस्ट वापसी मुश्किल है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post टेस्ट टीम में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों की वापसी है असम्भव, खत्म माना जा रहा टेस्ट करियर appeared first on SportzWiki Hindi.