Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया टीम में 6 साल के नए खिलाड़ी की हुई एंट्री, कहा- विराट कोहली को कर सकता हूँ आउट

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ 6 दिसम्बर से पहला टेस्ट मैच खेलेंगी। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जैसे दिग्गज शामिल नहीं हैं। इसके बाद भी भारत के लिए सीरीज पर कब्जा जमाना आसान नहीं होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के पास धुरंधर खिलाड़ी गेंदबाजी यूनिट हैं और उनकी टीम में एक नया सदस्य जुड़ गया है।

आर्ची शिलर नामक खिलाड़ी की एंट्री हुई

पहले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आर्ची शिलर नाम का नया खिलाड़ी शामिल हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी। 26 दिसंबर से सिडनी में शुरू होने वाले बॉक्सिग टेस्ट में शिलर ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्क्वॉड में भी शामिल रहेंगे

हालाँकि, आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि आर्ची शिलर की उम्र मात्र 6 वर्ष की ही है। वह क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन है और उनकी 13 सर्जरी हो चुकी है। अभ्यास मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी शिलर खिलाड़ियों के साथ नेट पर प्रैक्टिस करते नजर आए थे।

विराट कोहली को कर सकते हैं आउट

6 वर्षीय आर्ची ने ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लेंगर से बात की। वह लेग स्पिन गेंदबाज हैं और उनका कहना है कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली को आसानी से आउट कर सकते हैं।

पहले टेस्ट मैच से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ नेट प्रैक्टिस की और 3 घंटे कस समय बिताया। ऑस्ट्रेलिया के कोच ने आर्ची को गेंद भी दी। बच्चे की इच्छा थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले।

 

 

 

पहले मैच के लिए तैयार दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम पहले टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत ने पहले मैच के लिए अपने 12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेयिंग इलेवन की ही घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल मार्श को जगह नहीं मिली है।

भारतीय टीम में भी पिछले टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले उमेश यादव को ड्रॉप कर दिया है वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी 12 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया टीम में 6 साल के नए खिलाड़ी की हुई एंट्री, कहा- विराट कोहली को कर सकता हूँ आउट appeared first on SportzWiki Hindi.