स्पोर्ट्स डेस्क।आज हम आपको एक ऐसे भारतीय क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी समय भारतीय टीम का सबसे शानदार खिलाड़ी माना जाता था। इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करके सबका दिल जीत लिया था और भारतीय टीम का सबसे शानदार तेज गेंदबाज के रूप में जगह बनाई थी। लेकिन इस खिलाड़ी को फिक्सिंग का दोषी पाएं जाने के कारण इस खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन इसके बाद इस खिलाड़ी को स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत बरी कर चुकी है।
विराट के पास पहुंची अनुष्का, 3 दिन बाद मनाएंगे पहली मैरिज एनिवर्सरी
अब आप उस खिलाड़ी के नाम को लेकर सोच रहे होंगे की हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर आईपीएल में मैच फिक्सिंग के कारण उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन कोर्ट ने उनको बरी कर दिया है लेकिन फिर भी उनको खेलने की अनुमती नहीं मिली है जिसके कारण श्रींसत ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। श्रीसंत ने बताया की उन पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध बहुत खराब है और अभी उनके पास इंग्लिश काउंटी में मैच खेलने के प्रस्ताव आ रहे हैं।
AUS vs IND, 3rd Day : पुजारा और कोहली की वजह से भारत विराट बढ़त की तरफ
श्रीसंत ने कहा है कि मैच फिक्सिंग में आजीवन प्रतिबंध का झेल रहे भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन पर लगा प्रतिबंध को हटाया जा सकता है तो मुझ पर लगा प्रतिबंध भी हटाया जा सकता है। श्रीसंत की इस अपील पर सुनवाई 2019 में जनवरी के अंत तक हो सकती है। अब यह देखना होगा की कोर्ट अपने फैसले में क्या निर्णय देता है और श्रीसंत को मैदान में उतरने का मौका मिलेगा या नहीं।
Herald