जब तक क्रिकेट के मैदान में कोई भी बल्लेबाज चौके, छक्कों की झड़ी न लगाए तब तक मैच देखने में असली मजा नहीं आता हैं। आज के समय में दर्शक उन्ही बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देखना पसंद करते हैं, जो ज्यादा समय तक मैदान में टिक कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं।
वैसे क्रिकेट में जब से टी20 फॉर्मेट जोड़ा गया हैं तब से लोग इसे बेहद पसंद करने लगे हैं। ये काफी अनिश्चितता का खेल है। क्रिकेट में कब कौन सी टीम किस पर भारी पड़ जाए, ये कोई नहीं जानता हैं।
टी -20 में महज एक ओवर ही मैच का पूरा रुख बदल देता हैं। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वनडे और टेस्ट मैच जैसे रिकॉर्ड देखने को तो नहीं मिलेंगे। लेकिन हां, आज हम आपको अन्तरराष्ट्रीय टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों के बारें में बताएंगे।
क्रिस गेल

इस सूची में भी वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी सबसे ऊपर हैं। क्रिकेट के इस प्रारूप यानी की टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है।
इस खिलाड़ी ने अभी तक 357 मैच खेलते हुए 12095 रन बनाए हैं। जिसमें इस खिलाड़ी के नाम पर 892 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं। हाल ही में पंजाब की टीम ने क्रिस गेल को आईपीएल 2019 के लिए रिटेन किया है। जिसमें वह एक बार फिर जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।
किरेन पोलार्ड

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी की टी -20 के मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में ये वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरेन पोलार्ड दूसरे नंबर पर हैं। पोलार्ड ने अभी तक 434 टी -20 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 8531 रनों के साथ -साथ 551 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया हैं।
ब्रैंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम टी20 में सर्वाधिक छक्के मारने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। मैकुलम ने 357 मैचों के दौरान 9624 रन बनाते हुए 473 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया हैं।
ड्वेन स्मिथ

वेस्टइंडीज की टीम का ये बेहतरीन खिलाड़ी टी20 के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर काबिज हैं। बता दें इस खिलाड़ी ने अभी तक 326 मैचों के दौरान 7777 रन अपने नाम किये हैं, जिसमें इन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 372 छक्के लगाए हैं।
शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलियाई टीम का ये खिलाड़ी अपनी बेह्तरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवे नंबर पर हैं।
इस खिलाड़ी ने अब तक 273 मैचों के दौरान 7010 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान इन्होंने 371 शतक भी लगाए हैं।
डेविड वॉर्नर

लिटिल डाइनामाइट के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में छठवें नंबर पर काबिज हैं। इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अब तक वॉर्नर ने 252 मैचों में 323 छक्के जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 7888 रन दर्ज हैं।
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के अंदर हिटमैन के नाम से जाने जाने वाले ये खिलाड़ी अपनी टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। इन्होंने T20 करियर में 295 मैच में 7701 रन बनाए हैं।
जिसमें इनके नाम पर 6 शतक 52 अर्धशतक 667 चौके और 322 छक्के लगाने का रिकॉर्ड का भी रिकॉर्ड हैं। इनकी बल्लेबाजी को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि बहुत ही जल्द ही है डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
बता दें टी -20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एरोन फिंच, एबी डिविलियर्स और आंद्रे रसेल का भी नाम शामिल हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इन 7 बल्लेबाजों ने टी-20 क्रिकेट में लगाये हैं सर्वाधिक छक्के, टॉप पर है यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.