क्रिकेट के मैदान में दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होने की सबसे बड़ी वजह मानी जाती हैं। दर्शकों का मनोरंजन। जैसे की बॉलीवुड की फेमस अदाकारा विद्या बालन ने अपनी फिल्म द डर्टी पिक्चर में कहा है कि किसी फिल्म के हिट होने के लिए तीन चीजें जरूरी होती है इंटरटेनमेंट, इंटरटेनमेंट और इंटरटेनमेंट। कु
छ उसी तरह क्रिकेट के पिच पर भी इंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया आकाश को छूने वाले छक्कों को माना जाता हैं। टी20 और आईपीएल आने के बाद से तो ये ट्रेंड और भी बढ़ गया।
तो आइए आज इसी कड़ी में बात करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के से अपनी टीम को जीत दिलाने वाले विश्व के सात बेहतरीन बल्लेबाजों के बारे में तो आइए शुरू करते हैं। लेकिन बता दें इसमें तीन भारतीय खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
जावेद मियांदाद

इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है पाकिस्तान के बेहतरीन पूर्व खिलाड़ी और कप्तान जावेद मियांदाद का। इन्होंने हमेशा ही अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं। इस खिलाड़ी का नाम अपने टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों की सूची में भी लिया जाता हैं।
हालांकि पाकिस्तान के कई सारे ऐसे मैच रहे हैं। जिनको जावेद मियांदाद ने अपने दम पर जीतवाया हैं। बता दें बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ -साथ एक जबरदस्त कप्तान भी थे।
इस खिलाड़ी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाला क्षण आज तक हिंदुस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेट दर्शकों के दिमाग में है। एशिया कप में उस वक्त पाकिस्तान को जीत के लिए महज 4 रन चाहिए थे और चेतन शर्मा की गेंद पर जावेद ने छक्का लगाकर इस मुकाबले को अपने नाम किया था।
रोहित शर्मा

टीम इंडिया में हिट मैन के नाम से जाने आने वाले रोहित शर्मा जब भी मैदान में आते है। कोई न कोई नया रिकॉर्ड बन ही जाता हैं। बता दें यह साल रोहित शर्मा के लिए बेहद शानदार रहा हैं। जहां उन्होंने इस साल कई सारे रिकार्ड्स अपने नाम करके बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं।
तो वही उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बंद किया हैं। वैसे मौजूदा समय में तो रोहित ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं। जहां उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया हैं। बता दें रोहित शर्मा ने कई बार अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारत को कई सारे मैचों में जीत दिलाई हैं।
इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज और हिंदुस्तान के बीच वनडे मैच में 45 ओवर की दूसरी गेंद पर शतक जड़ने के बाद छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
दिनेश कार्तिक

इस खिलाड़ी की गिनती भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में की जाती हैं। जब भी ये खिलाड़ी फॉर्म में होते हैं, तो कमाल ही करते हैं। कुछ समय पहले तक इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का तुरुप का इक्का माना जाता था।
क्योंकि इन्होंने कई बार शानदार प्रदर्शन देकर टीम को जीत हासिल कराई हैं। इतना ही नही देश की सबसे बड़ी लीग कही जाने वाली आईपीएल में इस खिलाड़ी के नाम का सिक्का खूब चलता हैं।
बता दें एक मैच के दौरान भारतीय टीम को जीतने के लिए महज चार रनों की जरुरत थी। तब कार्तिक ने शानदार चक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत हासिल कराई थी। जिसके बाद वो इस मैच के हीरो बन गए थे।
महेंद्र सिंह धोनी

कैप्टन कूल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले धोनी को देश का बच्चा -बच्चा भी जानता हैं। ये न सिर्फ अपनी कूल कप्तानी के लिए बल्कि क्रिकेट की पिच पर बेहतरीन पारी खेलने के लिए भी जाने जाते हैं।
इतना ही नहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी को टीम इंडिया बेहतरीन फिनिशर भी माना जाता हैं। इस खिलाड़ी के शानदार खेल को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं। वैसे धोनी छक्का लगाकर मैच जीताने वाले खिलाड़ियों में आगे रहते हैं।
धोनी ने कई बार मैच में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई हैं। विश्व कप की अगर बात करें, तो इस खिलाड़ी ने वहां भी छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
बता दें अपनी टीम को महज एक छक्के के साथ जीत दिलाने वाले खिलाड़ियों में शिवनारायण चंद्रपॉल ,ब्रेंडन टेलर, रायन मैक्लेरन नाम भी शामिल हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व क्रिकेट के 7 धुरंधर क्रिकेटर जिन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का लगा अपनी टीम को दिलाई जीत, लिस्ट में 3 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.