भारत और ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच चल रहे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. एक तरफ जहाँ भारतीय टीम पूरी पारी में 358 रन बना पाई वहीँ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 544 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी को मिला उन्होंने तीन विकेट झटके.
हैरी नील्सन ने जड़ दिया शतक

ऑस्ट्रेलिया इलेवन के विकेटकीपर बल्लेबाज हैरी नील्सन ने शानदार शतक जड़ दिया. निल्सन ने 170 गेंद में 100 रन बनाएं. जिसमे 9 चौक्के शामिल थे. 19 वर्षीय अरोन हार्डी ने भी शानदार 86 रन बनाएं. हालांकि वो शतक से गएं. लेकिन इन दोनों की शानदार पारियों ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया. ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया.
कप्तान विराट कोहली की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने छोड़ा कैच
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वैसे तो अपने बल्ले से धमाकेदार शतक ठोकने के लिए जाने जाते हैं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में उन्होंने गेंद से भी हाथ आजमाया. विराट कोहली ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 ओवर गेंदबाजी की और उनकी लाइन लेंथ देखकर कमेंटेटर भी काफी प्रभावित हुए. अहम बात ये है कि विराट कोहली की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कैच छोड़ दिया. 87वें ओवर की पहली गेंद विराट कोहली ने नीलसन को फेंकी. उन्होंने मिड ऑन की तरफ शॉट खेला, जहां पर बुमराह तैनात थे. गेंद बुमराह तक पहुंची जरूर लेकिन वो गेंद नहीं लपक पाए. हालांकि ये कैच थोड़ा मुश्किल था.
जसप्रीत बुमराह के शानदार यॉर्कर ने ऑस्ट्रेलिया पारी को खत्म किया
भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी यार्कर गेंद के लिए जाने जाते हैं. इस मैच में जसप्रीत को एक 1.1 ओवर ही करने को मिला और इन्ही सात गेंदों में बुमराह ने कमाल कर दिया. भारतीय टीम को आखिरी विकेट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.ल्यूक रॉबिन्स और जैक्सन कोलमन शानदार साझेदारी निभा रहे थे और बुमराह ने अपनी बेहतरीन यार्कर से ये साझेदारी तोड़ी.
पूरे अभ्यास मैच में बुमराह ने मात्र 7 गेंद डाली और एक विकेट लेने में सफल रहे. वही अन्य गेंदबाज पुरे मैच में विकटो के लिए तरसते नजर आये.
यहाँ देखें वीडियो
Jasprit Bumrah cleans up the final CA XI wicket. All out for 544, a lead of 183.
Scorecard: https://t.co/bRjvo3LvLP #CAXIvIND pic.twitter.com/4cmRhPLEOX
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 1, 2018
The post वीडियो: अभ्यास मैच में एक बार दिखा जसप्रीत बुमराह की योर्कर का जलवा, मात्र 7 गेंदों में कर ली एडिलेड टेस्ट के लिए जगह पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.

