इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आॅस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट पर 191 रन बनाएं है। आॅस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर 250 रनों से 59 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर ट्रेविस हेड (61) और मिचेल स्टार्क (8) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय गेंदबाजों ने पहले टेस्ट मैच शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारत की ओर से आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अश्विन ने आॅस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, इंशात शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने 2—2 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट आरोन फिंच के रूप में गिरा था। फिंच को इशांत शर्मा ने बोल्ड आउट किया था।
इससे पहले आपको बता दें कि भारतीय पारी को 250 रन तक पहुंचाने में चेतेश्वर पुजारा का मुख्य हाथ रहा। पुजारा ने ऐसे समय शतक लगाया जब टीम इंडिया संकट में नजर आ रही थी। पुजारा ने चार टेस्ट मैचों के पहले मैच की पहली पारी में 123 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही पुजारा ने आॅस्ट्रेलिया की धरती पर पहला शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।