भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा हैं । जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में महज 326 रन ही बनाये। तो वहीं दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करने आयी भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका मुरली विजय के रूप में लगा।
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय बिना रन बनाये ही पवेलियन वापस लौट गए। वहीं मुरली के साथी ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल भी महज कुछ ही मिनटों के बाद 2 रन बनाकर आउट हो गए।
बता दें इस भारतीय ओपनर बल्लेबाज राहुल को टेस्ट मैच के दौरान काफी समय से मौका दिया जा रह हैं। लेकिन वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। यही नहीं इस खिलाड़ी का पिछला रिकॉर्ड भी काफी निराशाजनक हैं।
केएल राहुल का पिछली छह पारियों का रिकॉर्ड

क्रिकइन्फो डेटा के अनुसार, इस भारतीय खिलाड़ी ने पिछली छह टेस्ट पारियों में महज 85 रन बनाए हैं। जिसमे राहुल ने पारियों के दौरान 2, 44, 2, 33, 4, 0 रन बनाए। बता दें इस खिलाड़ी ने पिछला टेस्ट शतक इंग्लैंड के विरुद्ध लगाया था।
तब इन्होंने इंग्लैंड के ओवेल में 149 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस खिलाड़ी ने अपने चार साल के टेस्ट करियर में महज 22 टेस्ट मैच ही खेले हैं। इन सभी मैचों के दौरान इस खिलाड़ी ने 37.13 के औसत के साथ कुल 1894 रन अपने नाम किये थे।
इतना ही नहीं इस दौरान इन्होंने 5 शतक और 11 अर्धशतक भी अपने नाम किये थे। टेस्ट मैचों में राहुल का हाईएस्ट स्कोर 199 रनों का हैं। जो इस खिलाड़ी ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।
ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में छाए पुजारा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में सबसे ज्यादा सिर्फ एक ही भारतीय बल्लेबाज का बल्ला चला हैं। और वो हैं भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा। बता दें चेतेश्वर पुजारा इस ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम के इस बेहतरीन खिलाड़ी ने अब तक तीन पारियों में 217 रन अपने नाम किये हैं।

पर्थ टेस्ट की पहली पारी में इस बल्लेबाज ने 24 रन बनाये थे। वहीं अगर विरोधी टीम की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में अभी तक सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाए, उनके बल्ले से तीन पारियों में 144 रन निकले हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कप्तान का ये पसंदीदा खिलाड़ी पिछली 7 टेस्ट पारियों से लगतार हो रहा फ्लाॅप, फिर भी बना है टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.