Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 बार खेला गया है बॉक्सिंग डे टेस्ट, ऐसा रहा है मैच का परिणाम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसम्बर से होने वाला है. यह मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम अपनी कमजोरी पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं. भारतीय टीम पहला टेस्ट जीत के शानदार आगाज किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार वापसी करते हुए 1-1 से सीरीज बराबर कर लिया.

भारतीय टीम को बाक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया धरती पर नहीं मिली है जीत 

भारतीय टीम ने अब तक बाक्सिंग डे यानि 26 दिसंबर से शुरू होने वाले 14 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से उसे केवल एक मैच में जीत मिली है और वो भी ऑस्ट्रेलिया में नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में. भारत के लिए बाक्सिंग डे मैचों के परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं. भारत ने अब तक 14 बाक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से दस में उसे हार का सामना करना पड़ा. उसने केवल एक मैच जीता है जबकि तीन मैच ड्रा रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया सरजमी पर कभी नहीं जीता भारत 

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने सात बाक्सिंग डे टेस्ट खेले हैं और इनमें से पांच मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी जबकि दो मैच बेनतीजा रहे. ऑस्ट्रेलिया में बाक्सिंग डे टेस्ट मैच 1980 से हर साल मेलबर्न में खेला जाता है.

इस बीच केवल एक बार 1989 में इस दिन वनडे मैच खेला गया था. भारत 1985 में इसका हिस्सा बना. असल में ये पहला अवसर था जबकि भारतीय टीम 26 दिसंबर से शुरू होने वाले मैच में खेली थी. ये टेस्ट ड्रॉ रहा था.

क्या है ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का बाक्सिंग डे पर रिकॉर्ड 

भारत ने 1991, 1999, 2003, 2007 और 2011 में मेलबर्न में लगातार पांच टेस्ट मैच हारे हैं. टीम इंडिया ने मेलबर्न में आखिरी बाक्सिंग डे मैच 2014 में खेला था जो ड्रा रहा था. ये महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी टेस्ट मैच था और इसके बाद उन्हें क्रिकेट के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 बार खेला गया है बॉक्सिंग डे टेस्ट, ऐसा रहा है मैच का परिणाम appeared first on SportzWiki Hindi.