ऑस्ट्रेलिया के सरजमी पर चल रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट के बाद स्कोर लाइन 1-1 से बराबर है. अब तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. भारत के खिलाफ इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में सिर्फ 7 साल के लेग स्पिन गेंदबाज आर्ची शिलर को टीम में शामिल किया है.
पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में खेले गये टेस्ट सीरीज के दौरान हुआ था ऐलान
This is good. Really good. Well done to all involved. #humanspirit https://t.co/RmyFHj4GJk
— Adam Gilchrist (@gilly381) December 23, 2018
आपको ये खबर पढ़ के थोड़ा आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है. इस महीने के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया था, कि 7 साल का यह खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में टेस्ट टीम का हिस्सा बनेगा.पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में खेले गई टेस्ट सीरीज के दौरान टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने आर्ची को फोन करके उन्हें टीम में शामिल होने की खुशखबरी दी थी.
विराट कोहली को आउट करने की कही थी बात

इस दौरान आर्ची ने ये भी कहा था कि वो विराट कोहली को आउट करना चाहता है. जो मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान ट्रेनिंग सेशन में आर्ची ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़े थे.
आर्ची जन्म से ही दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और अब तक उसके तीन बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं
बता दें कि आर्ची जन्म से ही दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और अब तक उसके तीन बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं. उसका पहला ऑपरेशन सिर्फ 3 महीने की उम्र में हुआ था. ऑस्ट्रेलिया टीम के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है. इस समय भारत-ऑस्ट्रेलिया की चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.
यहाँ देखें वीडियो
Happy birthday Archie Schiller! The new Aussie squad member recently got a chance to meet his heroes with thanks @MakeAWishAust and he'll rejoin his teammates on Sunday at the MCG
More about Archie HERE: https://t.co/ctXeVwWwOL #AUSvIND pic.twitter.com/O0C4oDIsyh
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 22, 2018
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए उपकप्तान बनाते हुए ये ट्वीट किया:
Watch out Nathan Lyon, Archie’s coming for your spot!
MORE: https://t.co/zOHu6KpvYE pic.twitter.com/PEgW1qSITd
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 23, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम मे शामिल हुआ 7 साल का लेग स्पिनर, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया उपकप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.