ऑस्ट्रेलिया टीम के 7 साल के लेग स्पिनर आर्ची शिलर को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. वो टीम के उपकप्तान भी हैं. 3 महीने की उम्र से ही दिल की बीमारी से पीड़ित है और इस गंभीर बीमारी में वो 13 सर्जरी करवा चुके हैं.
भारतीय कप्तान विराट कोहली को आर्ची ने विश्व का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया

आर्ची ने भारत के कप्तान विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया और यह भी सुझाव दिया कि टॉस जीतने पर टिम पेन को बल्लेबाजी करनी चाहिए थी.
यह पूछे जाने पर कि वह कौन सा भारतीय विकेट लेना चाहते हैं अगर वह गेंदबाजी करते तो, शिलर ने जवाब दिया, “विराट कोहली” उन्होंने अपने जवाब को सही ठहराते हुए कहा, “क्योंकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.”
एक कप्तान के रूप में आर्ची टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना पसंद करते जो विराट ने किया है

एक कप्तान के रूप में, आर्ची ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करना पसंद करते, जो कोहली ने किया. शिलर ने इसकी वजह बताते हुए कहा:
“मेरे पिताजी कहते हैं कि यदि आप टॉस जीतते हैं, तो आपको हमेशा पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और बोर्ड पर ढेर सारे रन बनाने चाहिए.बता दें,आर्ची ‘मेक-ए-विश ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन’ के आग्रह के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है.”
वर्ष 2018 का क्रिसमस आर्ची के लिए खुशियों भरा रहा क्योंकि उनकी विश पूरी हुई

वर्ष 2018 का क्रिसमस आर्ची के लिए खुशियों भरा रहा क्योंकि उनकी विश पूरी हुई. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा कि इस बच्चे और उसके परिवार ने काफी मुश्किल भरे दिन देखें हैं. जब आर्ची के पिता ने उससे पूछा कि वो क्या करना चाहता है तो उसने जबाव दिया कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कप्तान बनना चाहता है. जाहिर है ऐसे बच्चे का हमारे साथ होना हमारे लिए प्रेरणादायक है.बॉक्सिंग डे टेस्ट पर हम उसके पदार्पण को लेकर काफी खुश हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 7 साल के ऑस्ट्रेलिया उपकप्तान आर्ची शिलर ने विराट कोहली को बताया विश्व का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.