आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत की तरफ से मेलबर्न टेस्ट सिरीज़ में कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में गेंदबाज हार्दिक पंड्या और मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है। वहींऑस्ट्रेलियाई टीम में एक लेग स्पिनर को भी शामिल किया गया है। इस गेंदबाज की उम्र महज 7 साल है। इस लेग स्पिनर का नाम आर्ची शिलर है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन आर्ची शिलर के जन्म दिन पर यह ऐलान कर चुके हैं कि आर्ची टीम के उपकप्तान होंगे। बता दें कि एडीलेड टेस्ट के दौरान आर्ची शिलर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ प्रेक्टिस भी किया था।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आर्ची को टीम में शामिल करने की घोषणा दिसंबर महीने में ही कर दी गई थी। कोच जस्टिन लेंगर ने खुद फोन करके आर्ची शिलर को यह खबर दी थी।
उस वक्त संयुक्त अरब अमीरात में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के विरूद्ध सिरीज़ खेल रही थी।दरअसल मेक अ विश ऑस्ट्रेलिया अभियान के तहत आर्ची को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि मुश्किल हालात का सामना कर रहे बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश की जाती है। बता दें कि आर्ची जब तीन महीने के थे, तब उनके दिल की सर्जरी की गई थी। इस सर्जरी में कुल 7 घंटे लगे थे।
6 महीने बाद एक बार फिर से उनके वॉल्व और धड़कन से जुड़ी समस्या सामने आई। इसके बाद पुन: उन्हें इलाज से गुजरना पड़ा। तीसरी बार आर्ची शिलर की ओपन-हार्ट सर्जरी की गई। इस बार उनके परिवार को यह डर था कि शायद आर्ची जिंदा नहीं रह पाएंगे।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार, आर्ची की मां सारा कहती हैं कि हमें बताया गया था कि आर्ची को कुछ भी हो सकता है।
सारा के मुताबिक, आर्ची अपने स्कूल को बहुत मिस करता है। आर्ची एक दिन घर आया और कहने लगा कि वह अपने दोस्तों के नहीं दौड़ सका और वहीं बैठ गया। मां सारा कहती हैं कि मेरे लिए यह दिल तोड़ने वाला था।जब आर्ची के पिता ने पूछा कि वह क्या करना चाहता है, तब उसने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनना चाहता है। यही वजह है कि उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम में उपकप्तान बनाया गया है।
Herald