क्रिकेट प्रशंसकों के लम्बे इंतजार के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर गुरूवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
बता दें, कि भारतीय टीम में कुल 18 खिलाड़ी शामिल है, इसलिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने 7 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना होगा.
हम आपकों अपने इस खास लेख में उन 7 खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम की प्लेइंग इलेवन से पांचवे टेस्ट में बाहर रख सकते है.
पृथ्वी शॉ

अभ्यास मैच के दौरान पृथ्वी शॉ को चोट लग गई थी, इसलिए वह एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर है. पहले टेस्ट में ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और मुरली विजय को मिल सकती है.
हनुमा विहारी

हनुमा विहारी को भी पहले टेस्ट मैच में जगह मिलना काफी मुश्किल है. दरअसल, नंबर-6 पर भारतीय टीम रोहित शर्मा के अनुभव के साथ जा सकती है, इसलिए हनुमा विहारी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.
पार्थिव पटेल

ऋषभ पंत ने भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए पहला टेस्ट मैच ऋषभ पंत ही खेलेंगे और पार्थिव पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.
रविचंद्रन अश्विन

भारत के मुख्य ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन भी इंग्लैंड दौरे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये थे, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. बतौर स्पिनर रविन्द्र जडेजा भारत के लिए एडिलेड में होने वाला पहला टेस्ट मैच खेल सकते है.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल है. भारतीय टीम इस पहले टेस्ट मैच में सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतर सकता है और वह स्पिनर रविन्द्र जडेजा हो सकते है.
उमेश यादव

इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी तीनों ने ही इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार तेज गेंदबाजी की है, इसलिए उमेश यादव का भी प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना लगभग तय है.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड दौरे में नहीं थे. अब इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के रहते उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह मिलना काफी मुश्किल लग रहा है. उनके खेलने की को संभवना बनती नहीं दिख रही है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पहले टेस्ट मैच में इन 7 खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे कोहली! लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.