Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कौन है ‘वरुण चक्रवर्ती’ जिस पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ का दाव खेला है?

वरुण चक्रवर्ती उन्होंने स्कूल में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन इसे उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा.उन्होंने कक्षा 12वीं में इस खेल को छोड़ दिया था, फिर पांच साल का आर्किटेक्चर का कोर्स किया, और लगभग दो वर्षों तक फर्म में काम किया.कुछ दिन बाद 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने फैसला किया अब वो क्रिकेट खेलेगा. अब ये खिलाड़ी मालामाल हो गया है.

वरुण अब एक मिस्ट्री स्पिनर के रूप में नाम कमा रहे हैं

वरुण अब एक मिस्ट्री स्पिनर के रूप में नाम कमाने के बाद. तमिलनाडु प्रीमियर लीग, जहां उन्होंने 4.7 की चौंकाने वाले इकॉनमी में नौ विकेट लेते हुए सिचम मदुरै पैंथर्स को खिताब जीतने में अहम् योगदान दिया था, जिसके बाद वह लाइटलाइट में आये थे. पिछले साल तक, वह सिर्फ चौथे डिवीजन खिलाड़ी थे और अब, वह हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी डेब्यू किया हैं.

पहले टीम में भी शामिल नहीं किया जाता था 

वापसी करने का एक बड़ा फैसला था, क्योंकि वरुण अपने प्रारंभिक दिनों में भी एक बेहद सफल क्रिकेटर नहीं थे. उन्हें कभी टीम में शामिल नहीं किया जाता था और जो की उनके लिए निराशाजनक होता था.वरुण ने क्रिकेट में वापसी करने का फैसला किया, लेकिन उन्हें चीजों के बारे में नहीं पता था, क्योंकि इस क्षेत्र में उनके पास कोई संपर्क नहीं था. धीरे- धीरे उनकी मेहनत ने उनको यहाँ तक पहुंचा दिया.

इस टीम से जुड़े वरुण चक्रवर्ती 

वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए में अपने टीम में ले लिया है. अब ये देखना होगा यह खिलाड़ी टीम के भरोसे पर उतरता है या नहीं. अगर इस खिलाड़ी ने आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी कर दी तो भारतीय टीम में भी अपनी जगह बना सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कौन है ‘वरुण चक्रवर्ती’ जिस पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ का दाव खेला है? appeared first on SportzWiki Hindi.