Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने पहले टेस्ट में तोड़ दिया ब्रैडमेन का 80 साल पुराना ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय टीम का इस समय आॅस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। पहले मैच का तीसर दिन का खेल खत्म होने के साथ भारतीय टीम ने 166 रनों की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन खेल खत्म होने तक भारत ने अपने विकेट गंवा दिए है और अंतिम विकेट भारतीय टीम के कप्तान का था​ जिसके बाद पुजारा और रहाणे क्रिज पर मौजूद है। विराट दूसरी पारी में अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन वह 34 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया है।

धर्मेन्द्र-हेमा की शादी पर पहली पत्नी प्रकाश ने दिया था बड़ा बयान, बॉबी देओल ने किया था हमला

लेकिन आज के मैच में भारतीय कप्तान ने लगभग 80 साल पूराना वह रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमेन के नाम था। कोहली ने दूसरी पारी में जब 5 रन बनाये तो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए ब्रैडमेन ने 10 टेस्ट मैच खेले थे। कोहली ने 9वें मैच में 1000 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ने 9 टेस्ट में 5 शतक लगाकर 1000 रन पूरे किए है। कोहली का पहला मैच ज्यादा अच्छा नहीं रहा और भारतीय टीम को उनके रनों की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ रहा है ये गेंदबाज

विराट ने इस बार इस सीरीज को जीतने का दावा भी किया है लेकिन इसके लिए विराट को कप्तानी पारी खेलकर टीम के साथियों का हौसला बढ़ाना होगा। अगर कल भारतीय टीम जल्दी आॅल आउट हो जाती है तो भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया को जल्दी आउट करके मैच को जीतना होगा। अगर भारत कल पूरे दिन मैच खेलती है तो भारत एक अच्छा स्कोर बनाकर मेजबान के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। पुजारा दूसरी पारी में भी अच्दी लय में दिख रहे है और रहाणे को पुजारा का साथ देकर टीम को अच्छी बढ़त दिलानी होगी।



Herald