Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 80.3 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने किया कुछ ऐसा पक्की हुई दूसरे टेस्ट के लिए टीम में जगह, देख अम्पायर भी रह गये हैरान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने टीम इंडिया को पहली पारी में 250 रनों पर समेट दिया. इसके बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 191/7 रन बनाए हैं. ट्रेविस हेड (61) और मिशेल स्टार्क (8) क्रीज पर हैं.

जसप्रीत बुमराह ने लिया पैट कमिंस का शानदार विकेट 

नई गेंद लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया. बुमराह की खूबसूरत गेंद पर पैट कमिंस (10) एलबीडब्ल्यू हो गए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम ने डीआरएस का प्रयोग किया. लेकिन उनको सफलता नहीं मिली और अंपायर ने उन्हें आउट करार दी दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिर गया हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को कोई झटका नहीं लगा.

यहाँ देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया पारी में पहले ओवर में ही जोरदार झटका लगा. भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पहले ही ओवर में आरोन फिंच को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के नियमित रूप से विकेट गिरते रहें. ऑस्ट्रेलिया को शून्य पर पहला झटका लगा.

भारत की पारी दूसरे दिन पहले ही गेंद पर खत्म हो गई 

(Photo by : Getty Images)

दूसरे दिन भारत की पारी पहले ही गेंद पर कल के स्कोर पर ही सिमट गई.जोश हेजलवुड ने मोहम्मद शमी को आउट कर भारतीय पारी का समापन किया. भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने 123 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने तीन और मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस व नाथन लायन ने दो-दो विकेट लिए.

रविचंद्रन अश्विन ने किया कमाल 

उस्मान ख्वाजा, रविचंद्रन अश्विन के 179वें बाएं हाथ के शिकार रहे टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ मुरलीधरन ने उनसे ज्यादा (191) बाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का प्रदर्शन इससे पहले बहुत अच्छा नहीं रहा था. यहां उन्होंने सात टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 विकेट लिए थे.और तो ओर यहां उनका बोलिंग औसत 48.91 रहा जो उनके करियर (25.29) से काफी ज्यादा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: 80.3 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने किया कुछ ऐसा पक्की हुई दूसरे टेस्ट के लिए टीम में जगह, देख अम्पायर भी रह गये हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.