कोई भी खिलाड़ी अपनी फिटनेस की बदौलत ही ग्राउंड पर अभ्यास करता है, जिम में पसीना बहाता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है उसका खाना, जिससे उसे पर्याप्त एनर्जी मिलती है।बता दें कि एक पेशेवर खिलाड़ी तयशुदा डाइट मेंटेन करता है। बता दें कि क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट पास करना अनिवार्य हो गया है। इसलिए अब फिटनेस को सही रखना जरूरी हो गया है। बता दें कि यो-यो टेस्ट में फेल होते ही क्रिकेट खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। आइए जानें, टीम इंडिया के इन दिग्गज क्रिकेटर्स का पसंदीदा खाना, जिसे वह बड़े चाव से खाते हैं।
1-महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी दिन में कम से कम 4 लीटर दूध पीते हैं। माही को दूध बहुत पसंद है। धोनी का पसंदीदा खाना गाजर का हलवा और खीर है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चिकन भी बड़े चाव से खाते हैं। यही वजह है कि धोनी क्रिकेट पिच पर रन लेते समय बहुत तेजी से भागते हैं।
2-विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर दुनियाभर के क्रिकेटर्स में मशहूर हैं। वह अपने खानपान पर विशेष ध्यान देते हैं। कोहली ब्रेकफास्ट में काली मिर्च, पालक पनीर तथा अंडे खाते हैं। जबकि दिनभर में वह ग्रीन टी, रेड मीट और फल आदि खाते रहते हैं। उनका फेवरट खाना जापानीज सुशी है।
3-सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी फिटनेस की बदौलत ही इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेल सके। अपनी फिटनेस को वह आज भी मेंटेन रखते हैं। सचिन का फेवरेट खाना खिचड़ी और दही है।
4-हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम के शानदार आलराउंडर हार्दिक पांडया की फिट बॉडी देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं कि वह फिट रहने के लिए क्या खाते होंगे। बता दें कि जिम में पसीना बहाने वाले हार्दिक को अंडे बहुत पसंद हैं।
5-रोहित शर्मा
वनडे मैच में 50 ओवर खेलने के बाद भी रोहित के चेहरे पर तनिक भी शिकन नहीं आती है। शाकाहारी परिवार से आने वाले रोहित शर्मा दिनभर दर्जनभर अंडे खा जाते हैं। रोहित को भी अंडे खाना बहुत पसंद है।
6-शिखर धवन
शिखर सप्ताह में दो से तीन बार जिम जरूर जाते हैं। भारत के इस सलामी बल्लेबाज को तली हुई सब्जियां, ब्रोकली, फिश और तंदूर चिकन बहुत पसंद है।
7- सुरेश रैना
टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना तैलीय खानों से दूर रहते हैं। वह योगा करते हैं और जिम जाते हैं। सुरेश रैना को बेक्ड और स्टीम्ड चीजें खाना बहुत पसंद है।
8-युवराज सिंह
युवराज सिंह ने कैंसर को मात देकर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। इसलिए युवराज सिंह अपनी सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। युवराज सिंह को पूरे दिन दूध, चिकन और अंडे का सेवन करना पड़ता है।
Herald