एडिलेड में आज शनिवार, 8 दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का आगाज हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन का रहा था और टीम अभी भी टीम इंडिया से 59 रन पीछे थी.
तीसरे दिन का खेल बारिश और खराब मौसम के चलते पूरे 45 मिनट की देरी के साथ शुरू हुआ और दिन की शुरुआत में ही जसप्रीत बुमराह ने मिचेल स्टार्क की विकेट निकालकर भारतीय टीम को आठवी सफलता दिलाई.
स्टार्क पर भारी पड़े बुमराह
(Photo Credit by : Getty Images)
जसप्रीत बुमराह ने मिचेल स्टार्क को 92वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया. योर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह की तेज रफ़्तार से आती हुई गेंद को मिचेल स्टार्क ने पढ़ने में गलती कर दी और विकेट के पीछे ऋषभ पन्त को अपना कैच थमा बैठे.
मिचेल स्टार्क ने 34 गेंदों का सामना किया और वह 15 रन बनाकर आउट हुए. अपने 15 रनों के दौरान स्टार्क ने एक चौका भी लगाया. मिचेल स्टार्क का विकेट भारतीय टीम के लिए काफी अहम था, आठवें विकेट के लिए स्टार्क और अर्द्धशतक बनाकर खेल रहे ट्रेविस हेड के बीच 27 रनों की साझेदारी देखने को मिली.
वीडियो में देखे कैसे आउट हुए मिचेल स्टार्क :
Bumrah picks up his third wicket just before the rain delay in Adelaide: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/2qYG9VM1gU
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2018
मिचेल स्टार्क के आउट होने के बाद ही एक बार फिर बारिश के चलते पहले सत्र के खेल को रोक दिया गया और मैदान पर कवर्स आ गया. मिचेल स्टार्क के विकेट के समय ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 204/8 हो गया और टीम अभी भी 46 रन पीछे हैं.
(Photo Credit by : Getty Images)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: 91.4वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने किया मिचेल स्टार्क का शिकार, टीम इंडिया को आठवी सफलता appeared first on SportzWiki Hindi.